{"_id":"698e269ce90ec5e3d80fe5a5","slug":"new-power-substations-to-be-built-in-rajapur-and-tajpur-at-a-cost-of-rs-14-crore-ghazipur-news-c-313-1-gzp1001-147101-2026-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: 14 करोड़ से राजापुर, ताजपुर में बनेंगे नए बिजली सब स्टेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: 14 करोड़ से राजापुर, ताजपुर में बनेंगे नए बिजली सब स्टेशन
विज्ञापन
गाजीपुर। जनपद में बिजली आपूर्ति व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए मुहम्मदाबाद तहसील क्षेत्र के राजापुर और ताजपुर में दो नए बिजली सब स्टेशन का निर्माण प्रस्तावित है। दोनों सब स्टेशन की क्षमता 5-5 एमवीए होगी। इसके निर्माण पर कुल 14 करोड़ रुपये की लागत आएगी। बिजली निगम की ओर से प्रस्ताव बनाकर उच्चाधिकारियों को भेज दिया गया है।
बताया जा रहा है कि मुहम्मदाबाद क्षेत्र के करीमुद्दीनपुर, मुहम्मदाबाद और खैराबारी बिजली उपकेंद्रों पर वर्तमान में लोड काफी अधिक है। इसके कारण ओवरलोडिंग की स्थिति बनी रहती है और उपभोक्ताओं को बार-बार बिजली कटौती, ट्रिपिंग और लो-वोल्टेज जैसी समस्याओं से जूझना पड़ता है। लंबे समय से क्षेत्र में नए सब स्टेशन की मांग उठ रही थी।
अब राजापुर और ताजपुर में एक-एक सब स्टेशन बनने से बिजली आपूर्ति व्यवस्था मजबूत होगी और करीब 50 हजार की आबादी को सीधा लाभ मिलेगा। सब स्टेशन बनने के बाद मौजूदा उपकेंद्रों का लोड कम होगा, जिससे ट्रिपिंग और लो-वोल्टेज की समस्या में सुधार आने की उम्मीद है।