{"_id":"62892a0a1abb416466512be4","slug":"new-buildings-will-be-constructed-in-sixteen-primary-schools-ghazipur-news-vns654799164","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोलह प्राथमिक विद्यालय में होगा नए भवनों का निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोलह प्राथमिक विद्यालय में होगा नए भवनों का निर्माण
विज्ञापन
जिले में सोलह प्राथमिक विद्यालय में नए भवनों का निर्माण कराया जाएगा। पुराने जर्जर भवनों के ध्वस्त होने के बाद यहां बच्चों के बैठने के लिए पर्याप्त जगह नहीं थी। नए भवनों के बनने से बच्चों को बैठने की अच्छी सुविधा मिल सकेगी और वह बेहतर ढंग से पढ़ाई कर सकेंगे। इसके लिए जिले को एक करोड़ 79 लाख से अधिक की धनराशि उपलब्ध करा दी गई है। भवन निर्माण के लिए संबंधित विद्यालय प्रबंध स मिति के खाते में पैसा भेज दिया गया है।
जिले में कुल 2269 परिषदीय विद्यालय संचालित हैं। इनमें 1468 प्राथमिक, 352 उच्च प्राथमिक एवं 449 कंपोजिट विद्यालय हैं। प्राथमिक शिक्षा में गुणात्मक सुधार लाने के साथ ही परिषदीय विद्यालयों की सूरत बदलने के लिए विभिन्न बिंदुओं पर कार्य कराकर उसका कायाकल्प किया जा रहा है। जिले में कुछ महीने पहले जर्जर विद्यालय भवन चिन्हित किए गए थे। इसमें ध्वस्तीकरण योग्य कई विद्यालय के मूल भवनों को चिन्हित कर उन्हें ध्वस्त कराया गया था। इससे कुछ स्कूलों में जहां बच्चों के बैठने की जगह कम पड़ रही थी वहीं कहीं अतिरिक्त कक्षा कक्ष में कक्षाएं चल रही हैं। इस क्रम में समग्र शिक्षा अभियान के तहत विभिन्न विकासखंडों के सोलह नवीन प्राथमिक विद्यालयों के भवन का निर्माण कराया जाएगा। प्राथमिक विद्यालय का भवन 11.21 लाख रुपये की लागत से बनेगा। प्राथमिक विद्यालय में दो कमरे, एक बारामदा और एक हेडमास्टर कक्ष बनेगा। नए भवन बनने से स्कूलों में बच्चों को बैठने के लिए पर्याप्त जगह मिल जाएगी। इसके लिए शासन की ओर से जिले को एक करोड़ 79 लाख 36 हजार की धनराशि उपलब्ध करा दी गई है। संबंधित विद्यालय प्रबंध समिति के खाते में पैसा भेज दिया गया है। बताया गया है कि कुछ जगहों पर पुराने भवन को ध्वस्त कराने के बाद निर्माण कार्य शुरू हो गया है। जिला बेसिक शिक्षाधिकारी की तरफ से निर्माण कार्य जल्द से जल्द पूरा कराने के निर्देश दिए गए हैं।
जिन विद्यालयों में भवन पूरी तरह जर्जर हो गए थे ऐसे सोलह स्कूलों में भवनों का निर्माण कराया जा रहा है। निर्माण में मानकों की अनदेखी नहीं होने दी जाएगी। कई स्थानों पर काम शुरू हो गया है- हेमंत राव, जिला बेसिक शिक्षाधिकारी
विज्ञापन
सात ब्लाक के हैं सोलह विद्यालय
गाजीपुर। सात विकासखंडों में सोलह नवीन प्राथमिक विद्यालयों के भवन का निर्माण कराया जाएगा। इसमें भांवरकोल, करंडा एवं जखनिया ब्लाक के तीन-तीन तथा देवकली, कासिमाबाद एवं मनिहारी के दो-दो विद्यालय हैं। जबकि बिरनो विकासखंड में एक नवीन प्राथमिक विद्यालय के भवन का निर्माण कराया जाएगा।