फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Negligence took the life of the pregnant woman the accused absconded after the death

Ghazipur News : लापरवाही ने ली प्रसूता की जान, मौत के बाद आरोपी फरार, झोलाछाप सहित चार गिरफ्तार

Thu, 03 Apr 2025 08:12 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Thu, 03 Apr 2025 08:12 PM IST
सार

निजी अस्पताल में झोलाछाप द्वारा आपरेशन में लापरवाही के बाद प्रसूता की मौत हो गई। परिजनों ने हंगामा किया और मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई जिसके बाद पुलिस ने चार को गिरफ्तार किया है और अन्य की तलाश कर रही है। मृतका के ससुर ने चिकित्सक और कर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।
 

विज्ञापन
Negligence took the life of the pregnant woman the accused absconded after the death
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

शादियाबाद थाना के कस्बा कोईरी स्थित एक निजी अस्पताल में झोलाछाप के आपरेशन में लापरवाही बरतने से अधिक रक्तस्राव के चलते कुछ दिन पूर्व एक प्रसूता की मौत हो गई थी। मृतका के ससुर की तहरीर पर मुकदमा दर्जकर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी। बृहस्पतिवार को पुलिस ने झोलाछाप , उसकी पत्नी सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद विधिक कार्रवाई में जुट गई।

विज्ञापन


थानाध्यक्ष श्यामजी यादव ने बताया कि कुछ दिन पूर्व कस्बा कोईरी स्थित निजी अस्पताल के झोलाछाप कर्मियों ने गुरैनी गांव निवासी कांताराम की पुत्रवधू कंचन भारतीय का ऑपरेशन किया था। अधिक रक्तस्राव के चलते प्रसूता की मौत हो गई थी। कांतराम की तहरीर पर मुकदमा दर्जकर आरोपियों की तलाश की जा रही थी।
विज्ञापन


आरोपी झोलाछाप चिकित्सक सैदपुर कोतवाली के सिकंदरा निवासी धर्मेंद्र कुमार यादव, उसकी पत्नी मनीषा यादव, सरायमनिकराज गोलवापार निवासी अजीत यादव उर्फ गोलू और महरूमपुर निवासी अजय यादव को शादियाबाद कस्बी से गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के बाद से ही सभी अस्पताल बंदकर फरार चल रहे थे। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही थी, लेकिन सफलता नहीं मिल रही थी। मुखबिर की सूचना पर आरोपियों को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed