फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Negligence in the disposal of complaints, negligence

शिकायतों के निस्तारण में न बरतें लापरवाही

Sat, 05 Aug 2017 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो /गाजीपुर
अमर उजाला ब्यूरो /गाजीपुर Updated Sat, 05 Aug 2017 11:24 PM IST
विज्ञापन
स्थानीय थाने पर आयोजित समाधान दिवस के मौके पर शनिवार को वाराणसी मंडल के आयुक्त नितिन रमेश गोकर्ण और आईजी रेंज वाराणसी दीपक रतन अचानक पहुंच गए। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने अभिलेखों और थाने का निरीक्षण करने के साथ ही फरियादियों की समस्याएं सुनी। संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। कहा कि शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही न बरतें।
विज्ञापन



  मंडल आयुक्त नितिन रमेश गोकर्ण और आईजी रेंज वाराणसी दीपक रतन स्थानीय थाने पर लगभग 11 बजे पहुंचे। दो घंटो तक रहने के दौरान दोनों अधिकारियों ने समाधान दिवस पर आए फरियादियों की समस्या सुनने के साथ ही निरीक्षण भी किया। अधिकारियों ने मातहतों को फरियादियों की समस्याओं के समाधान को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिया। कहा कि आने वाले हर फरियादियों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना जाए। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर, आफिस, शस्त्रागार, बैरकों को देखा।
विज्ञापन


साथ ही निर्देशित किया कि किसी भी छोटे-छोटे समस्याओं को तत्काल निस्तारण करें। अराजक तत्वों पर सख्त निगाह रखन,े समय-समय पर वाहनों की चेकिंग के साथ संदिग्धों की भी चेकिंग की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

  उन्होंने क्षेत्र में गश्त करने का भी निर्देश दिया। आगामी त्यौहारों को लेकर उन्होंने सतर्कता बरतने का निर्देश दिया। इस मौके पर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक चंद्र प्रकाश शुक्ल, जमानिया के उपजिलाधिकारी एसपी मिश्रा, जमानिया के सीओ आरबी सिंह, यादवेंद्र पांडेय आदि मौजूद रहे।



 जखनिया संवाददाता के अनुसार भुड़कुड़ा कोतवाली में समाधान दिवस पर 15 शिकायतें आई। इसमें से मौके पर 13 का निस्तारण कर दिया गया। जिसमें सर्वाधिक राजस्व विभाग से जुड़ी हुई थी। दो शिकायतों का निस्तारण न होने पर मौके पर पुलिस टीम के साथ लेखपाल को भेजा गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed