{"_id":"5c55e631bdec224c7f23c5ed","slug":"neeraj-was-killed-in-connection-with-the-loot","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूट के बंटवारे को लेकर हुई थी नीरज की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लूट के बंटवारे को लेकर हुई थी नीरज की हत्या
Sun, 03 Feb 2019 12:19 AM IST
बीना
ghazipur
ghazipur
Published by: बीना
Updated Sun, 03 Feb 2019 12:19 AM IST
विज्ञापन
हत्यारोपी युवकों से पूछताछ करते पुलिस अधीक्षक डा. यशवीर सिंह।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। दुल्लहपुर थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच टीम को शुक्रवार की रात बड़ी सफलता मिली। उसने क्षेत्र के खटिया बाबा नहर पुलिया के पास घेरेबंदी कर 25 हजार के इनामिया के साथ अन्य बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। जबकि एक बदमाश बाइक सहित भाग निकला। बदमाशों के पास से लूट की बाइक, तमंचा के साथ ही लूट का 20 हजार और जेवरात बरामद किया। पुलिस कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में अभियुक्तों को पेश करते हुए पुलिस अधीक्षक डा. यशवीर सिंह ने बताया कि लूट के पैसों और जेवरात के बंटवारा को लेकर नीरज राम की हत्या की गई थी।
उन्होंने बताया कि शुक्रवार की रात दुल्लहपुर थानाध्यक्ष बिंद कुमार और क्राइम ब्रांच के उपनिरीक्षक जितेंद्र कुमार अपराध पर अंकुश लगाने के संबंध में बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान बिरनो से वायरलेस द्वारा सूचना प्रसारित की गई कि एक पल्सर बाइक पर सवार होकर तीन बदमाश बिरनो की तरफ से खटिया बाबा नहर पुलिया की तरफ जा रहे हैं। इस सूचना पर पुलिस टीम हरकत में आते ही खटिया बाबा नहर पुलिया के पास पहुंचकर खड़ी हो गई। इसी दौरान रात करीब साढ़े 11 बजे बाइक सवार तीन लोग आते दिखाई दिए। पास आने पर जैसे ही पुलिस ने रुकने का इशारा किया, उन्होंने भागना चाहा। इस पर पुलिस ने घेरेबंदी कर दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। जबकि एक भागने में सफल रहा।
पुलिस ने उनके पास से एक 12 बोर का तमंचा, एक खोखा और दो जिंदा कारतूस, लूट का 20 हजार नकदी और आभूषण बरामद किया। पूछताछ में बदमाशों ने अपना नाम दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के सराय धनेश निवासी नीरज कुमार उर्फ टाइगर तथा धामूपुर निवासी जयहिंद कुमार उर्फ विवेक बताया। पुलिस ने इनकी निशानदेही पर लूट की दो बाइक बरामद किया। एसपी ने बताया कि गिरफ्त में आया नीरज कुमार उर्फ टाइगर 25 हजार का इनामिया है। इसकी निशानदेही पर बरामद बाइकें सैदपुर में अलग-अलग लोगों से लूटी गई थी। कहा कि पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि बीते 27 जनवरी को दुल्लहपुर क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर इसके गिरोह ने तीन लूट की वारदातों को अंजाम दिया था। इसी दिन रात में नायकडीह में शराब पीने के बाद हम लोग लूट में मिले गहने और पैसों का बंटवारा कर रहे थे। गिरोह में शामिल नीरज राम ज्यादा पैसों की मांग कर रहा था। इसको लेकर विवाद हो गया था। मैने और अमित ने उससे मारपीट किया, जिससे उसके सिर में चोट लगने से मौत हो गई। मौत के बाद हम लोग भयवश वहां से भाग निकले। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अभियुक्तों का चालान कर जेल भेज दिया गया। फरार अभियुक्त भुड़कुड़ा थाना क्षेत्र के घटारो निवासी अमित कुमार की तलाश शुरू कर दी गई है। जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।