{"_id":"57e02ab84f1c1b190aa83717","slug":"nawaz-sharif-burned-effigies","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवाज शरीफ का फूंका पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवाज शरीफ का फूंका पुतला
ब्यूरो, अमर उजाला,गाजीपुर
Updated Mon, 19 Sep 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
पुलिस कार्यालय के सामने सड़क पर शरीफ का पुतला फूंकते अधिवक्ता।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर के उड़ी सेक्टर में पाक समर्थित आतंकवादियों द्वारा जवानों पर धोखे के साथ किए गए कायरता पूर्वक घृणित हमले की निंदा करते हुए सिविल बार एसोसिएशन के अधिवक्ता सदस्यों और पदाधिकारी सोमवार को न्यायिक कार्य से विरत रहे। वकीलों ने एसपी कार्यालय के सामने पाकिस्तान के पीएम नवाज शरीफ का पुतला फूूंककर पाकिस्तान विरोधी नारे भी लगाए। साथ ही राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को संबोधित पत्रक जिलाधिकारी को सौंपा गया।
सिविल बार एसोसिएशन के सभागार में अधिवक्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को श्रद्घांजलि दी। इस मौके पर अध्यक्षत ओमप्रकाश गुप्ता, सत्य प्रकाश यादव, दयाशंकर यादव, जयसूर्य भट्ट, सत्यवादी सिंह, धीरेंद्र सिंह, रामाधार राय, बबिता गुप्ता, राजेश कुमार राय आदि मौजूद रहे। इसी क्रम में भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य हिमांशु सिंह के नेतृत्व में छात्र नेताओं ने स्वामी सहजानंद महाविद्यालय के पास पाक के पीएम नवाज शरीफ का पुतला फुंककर पाक मुर्दाबाद के लागते हुए आक्रोश व्यक्त किया। इस मौके पर हिमांशु सिंह ने कहा कि आए दिन पाकिस्तान द्वारा आतंकवादियों को सह देकर भारत में हमला करवाना हरगीज बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस हमले का जबाब नौजवान पाक सरकार को अपने भाषा में जरूर देंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यालय से स्टेशन तक 20 सितंबर को शहीदों की याद में कैंडिल मार्च निकाले जाएंगे। इस मौके पर मयंक सिंह, प्रांसु सिंह, गौरव, अजीत, अजय, बिन्नी, शिवा यादव, सत्यम, अनीता आदि मौजूद रहे। उधर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं द्वारा पीजी कालेज चौराहे और मरदह में पाक का झंडा फूंकर विरोध जताया। इस मौके संयोजक सुधांशु शेखर, शुभम, हिमांशु, सत्यम, निरज उपाध्याय, जसवंत सिंह, उत्कर्ष, सिद्घार्थ, विशाल, मिथुन , ऋषभ आदि रहे।