फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Navarambh Utsav celebrated at 997 co-located Anganwadi centers

Ghazipur News: 997 को-लोकेटेड आंगनबाड़ी केंद्रों पर मनाया नवारंभ उत्सव

Thu, 26 Mar 2026 12:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
Navarambh Utsav celebrated at 997 co-located Anganwadi centers
गाजीपुर। जिले में प्रारंभिक शिक्षा को मजबूत करने और छोटे बच्चों के स्कूल नामांकन को बढ़ावा देने के लिए बुधवार को जिले के 997 को-लोकेटेड आंगनबाड़ी केंद्रों पर नवारंभ उत्सव आयोजित किया गया। इस मौके पर 3 से 6 वर्ष के बच्चों का बालवाटिका में नामांकन बढ़ाने और अभिभावकों को प्रारंभिक शिक्षा के महत्व के प्रति जागरूक किया गया।
विज्ञापन

सादात विकासखंड के 49 को-लोकेटेड आंगनबाड़ी केंद्रों में नवारंभ उत्सव मनाया गया। इसके नोडल एआरपी रविंद्र यादव एवं एआरपी रमेश राय ने ब्लॉक के दर्जनों को-लोकेटेड आंगनबाड़ी केंद्रों का पर्यवेक्षण किया। सादात ब्लॉक के कंपोजिट विद्यालय जगदीशपुर में मुख्य अतिथि एसएमसी अध्यक्ष बेचई राम और आंगनबाड़ी की सुपरवाइजर ममता मौर्या ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर पूजा मिश्रा,रुखसाना, अनिता यादव, जैनब रहमान, ऋचा मद्धेशिया, गीता देवी, सतिराम राम,आदि उपस्थित रहे। प्रधानाध्यापक मनोज सिंह ने आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed