फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   National Voluntary Blood Donation Day: Let's donate blood together, camp will be organized by Amar Ujala Foundation in District Hospital

राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस: आओ मिलकर करें रक्तदान, जिला अस्पताल में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से लगेगा शिविर

Thu, 30 Sep 2021 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Sep 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
National Voluntary Blood Donation Day: Let's donate blood together, camp will be organized by Amar Ujala Foundation in District Hospital
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से गाजीपुर के गोरा बाजार स्थित जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में एक अक्तूबर को राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर शिविर का आयोजन किया गया है। सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक रक्तदान कार्यक्रम होगा। अगर आप भी रक्तदान कर दूसरों के मददगार बनना चाहते हैं तो शिविर में शामिल होकर रक्तदान कर सकते हैं।
विज्ञापन

आयोजन में जिला अस्पताल की भी सहभागिता है। जिला अस्पताल के सीएमए डॉ. राजेश सिंह ने कहा कि रक्तदान महादान है। 18 से 60 वर्ष आयु का कोई भी स्वस्थ व्यक्ति रक्तदान कर सकता है। रक्तदान स्वास्थ्य के लिए अच्छा रहता है। इससे कोई कमजोरी नहीं आती। बताया कि रक्तदान के दौरान दिया गया रक्त 24 घंटे के भीतर तैयार हो जाता है।
विज्ञापन

रक्तदान के दौरान जो खून अस्पताल को मिलता है, उसका उपयोग दुर्घटना, प्रसूता आदि की जरूरतों के लिए किया जाता है। रक्त की उपलब्धता होने से बहुत लोगों की जान बच जाती है। कहा कि रक्तदान से दूसरों की सेवा होने के साथ-साथ स्वास्थ्य भी सुधरता है। दिल की बीमारी और स्ट्रोक के खतरे भी कम होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed