फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   National Secretary of Youth Congress was strongly welcomed

युवा कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव का हुआ जोरदार स्वागत

Sat, 06 Feb 2021 11:41 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 06 Feb 2021 11:41 PM IST
विज्ञापन
National Secretary of Youth Congress was strongly welcomed
नगर के सैयदबाड़ा में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करती युवा कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव सुश्री तन - फोटो : GHAZIPUR
गाजीपुर। युवा कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव एवं प्रदेश की प्रभारी सुश्री तनु यादव के जिले में प्रथम आगमन पर युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष माधव कृष्ण के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने शनिवार को जोरदार स्वागत किया। स्वागत से अभिभूत तनु यादव ने केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों पर जमकर हमला बोला। बेरोजगारी के बढ़ते आंकड़ों को बताते हुए देश के युवाओं की बात की। देश में बढ़ती बेरोजगारी के आंकड़े को बताते हुए निरंकुश सरकार को घेरा। इस अवसर पर युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष माधव कृष्ण ने कहा कि युवक कांग्रेस नौकरी के लिए भटक रहे युवाओं को उत्साहित करने के लिए गांव-गांव जाकर फार्म भरवाने का काम करेगी। इस अवसर पर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सुनील राम, शहर अध्यक्ष सुनील साहू, राकेश राय, चंद्रिका सिंह, हिमांशु श्रीवास्तव, डा. शाह परवेज, अनुराग पांडेय, अंशु पांडेय, जयप्रकाश यादव, राजेश गुप्ता, सुनीता कश्यप, शेरखान, संटू जैदी, अजय यादव, रूपेश चौधरी, अमर सिंह जायसवाल, रतन तिवारी, सीमा विश्वकर्मा, लल्ली गुप्ता, सुरेंद्र यादव मौजूद थे। संचालन शमशाद अहमद ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed