फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   National Award for NARAKAS for outstanding implementation of Hindi as the official language.

Ghazipur News: राजभाषा हिंदी के उत्कृष्ट कार्यान्वयन पर नराकास को राष्ट्रीय पुरस्कार

Wed, 16 Sep 2026 01:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
National Award for NARAKAS for outstanding implementation of Hindi as the official language.
गाजीपुर। राजभाषा हिंदी के कार्यान्वयन में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति (नराकास), गाजीपुर को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिला है।
विज्ञापन

गृह मंत्रालय, भारत सरकार के राजभाषा विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में समिति के कार्यों के लिए उसे प्रशंसनीय श्रेणी में राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किया है।
विज्ञापन

मुंबई में आयोजित छठे हिंदी दिवस एवं राष्ट्रीय राजभाषा सम्मेलन के दौरान यह पुरस्कार दिया गया। यह जानकारी केंद्रीय विद्यालय, गाजीपुर के शिक्षक नीरज राय ने दी है। उन्होंने बताया कि नराकास, गाजीपुर से जुड़े विभिन्न केंद्रीय सरकारी कार्यालयों, बैंकों और उपक्रमों में हिंदी के प्रसार, पत्राचार और डिजिटल माध्यमों में हिंदी के प्रयोग को बढ़ावा देने के साथ नियमित बैठकों और कार्यशालाओं के आयोजन को पुरस्कार का आधार बनाया गया। नराकास गाजीपुर के अध्यक्ष और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के क्षेत्र प्रमुख विनय शंकर ने इस उपलब्धि पर समिति के सभी सदस्य कार्यालयों, संस्थानों के प्रमुखों और राजभाषा अधिकारियों को बधाई दी। कार्यक्रम में नराकास गाजीपुर के अध्यक्ष विनय शंकर और सदस्य सचिव अतुल कुमार मुंबई में मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed