फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Namaz will be offered, sacrifice will be made in the path of Allah

Ghazipur News: अल्लाह की राह में आज होगी कुर्बानी

Thu, 29 Jun 2023 12:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jun 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
Namaz will be offered, sacrifice will be made in the path of Allah
बकरीद पर कुर्बानी के लिए खरीदे गए बकरे, बाजार में दिनभर रही चहल-पहल
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गाजीपुर। बकरीद बृहस्पतिवार को मनाई जाएगी। इसके मद्देनजर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने बुधवार को जमकर खरीदारी की। इससे बाजारों में दिनभर चहल-पहल रही। कुर्बानी के लिए बकरों की खूब खरीदारी हुई। लोगों ने सेवईं, खोए सहित अन्य सामानों की खरीदारी की।
मुस्लिम समुदाय के लोगों में बुधवार को पूरे दिन घरों की साफ-सफाई हुई। मस्जिदों और ईदगाह बकरीद की नमाज की सभी तैयारियां पूरी की गईं। नमाज के दौरान संबंधित मस्जिद और ईदगाह पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस फोर्स की तैनाती की गई है।
विज्ञापन

सेवराई: भदौरा बाजार स्थित जामा मस्जिद में मौलाना मुस्ताक द्वारा सुबह सात बजे सेवराई मस्जिद में मौलाना अब्दुल बाकी के द्वारा 7:45 पर और सेवराई की ईदगाह पर 7:30 पर बकरीद की नमाज अदा की जाएगी। बहरियाबाद: जामा मस्जिद के इमाम मौलाना नूरुद्दीन ने लोगों से अपील की है कि प्रतिबंधित जानवरों की कुर्बानी न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा-कुर्बानी के दिनों में साफ-सफाई का पूरा ख्याल रखें, क्योंकि इस्लाम में साफ सफाई को आधा ईमान करार दिया गया है। कुर्बानी देते वक्त दूसरे मजहब की भावनाओं का खास ख्याल रखें। कुर्बानी की फोटो या वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर न करें।

बारा: दारुल उलूम अहले सुन्नत मदरसा गौसिया बारा के प्रधानाचार्य मौलाना कलीमुद्दीन शम्सी ने बताया कि कुर्बानी का उद्देश्य जानवर को राहे खुदा की राह में कुर्बान कर देनाभर नहीं, बल्कि अपनी भावनाओं को अल्लाह के हुक्म पर निसार कर देना है। जैसा पैगंबर पिता हजरत इब्राहिम अलैहिस्सलाम ने अपने पैगंबर बेटे हजरत इस्माइल अलैहिस्सलाम के लिए किया था।
------------------------------
कब कहां कितने बजे पढ़ी जाएगी नमाज
समय-सारणी-
बहरियाबाद
ईदगाह मस्जिद = 7:15
शाही मस्जिद = 7:00
गौसिया मस्जिद = 6:50
उत्तर मुहल्ला मस्जिद 7:00
ईदगाह मस्जिद मलिकनगांव = 7:00
पलिवार = 7:00
------ शादियाबाद
ईदगाह मस्जिद= 7:15
बसेवां = 7:00
खतीरपुर = 7:00
--------------
नंदगंज
जामा मस्जिद = 7:00 श्रीगंज = 7:30
बहादुरगंज में ईदुल अजहा (बकरीद) की नमाज का समय
1.जामा मस्जिद उत्तर मोहल्ला 5:45
2.शाही मस्जिद डकीनगंज 5:45
3.ईदगाह रसूलपुर 6:00
4.नूरी मस्जिद पठान टोली 6:00
5.शाही मस्जिद दक्खिन तरफ 6:00
6. मस्जिद खालिद बिन वलीद पुरानीगंज 6:00
7.ईदगाह बहादुरगंज 6:15
-----------
खानपुर
पुरानी जामा मस्जिद = 7:30
नई जामा मस्जिद = 8:00
ईदगाह मस्जिद बहेरी = 7:30
ईदगाह मस्जिद नायकडीह = 7:30
अमेहता = 7:00
दरवेपुर = 7:30
-------------- बिरनो
बिरनो गांव की मस्जिद = 7:00
शहाबुद्दीनपुर = 7:00
डाड़ी खुर्द = 7:30
वाजिदपुर = 7:30
------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed