फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Naib Tehsildar told the worshipers to be fools

Ghazipur News: नायब तहसीलदार ने पूजा करने वालों को बेवकूफ बताया

Wed, 18 Jan 2023 04:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 18 Jan 2023 04:30 AM IST
विज्ञापन
Naib Tehsildar told the worshipers to be fools
गाजीपुर। सेवराई तहसील के एक अधिकारी का विवादित बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। शक्तिपीठ के रूप में विख्यात मां कामाख्या धाम पर दर्शन के लिए विशेष उच्च शिक्षा सचिव समेत अन्य अधिकारी पहुंचे थे।
विज्ञापन

मंदिर से दर्शन पूजन कराकर लौटने के बाद सेवराई तहसील के नायब तहसीलदार हिम्मत बहादुर ने देवी-देवताओं या मंदिरों में पूजा करने वाले लोगों का विरोध शुरू कर दिया। इस दौरान उन्होंने विवादित बयान भी दे डाला। नायब तहसीलदार सार्वजनिक स्थान पर मंदिर में पूजा या आस्था रखने वाले लोगों को बेवकूफ बता रहे थे। उस दौरान सारी बातें कैमरे में कैद हो गईं। जो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
विज्ञापन

मालूम हो कि कामाख्या धाम दर्शन- पूजन करने के लिए उच्च शिक्षा के विशेष सचिव डा. अखिलेश कुमार मिश्रा समेत सीडीओ श्रीप्रकाश गुप्ता, एसडीएम सेवराई और नायब तहसीलदार हिम्मत बहादुर मंदिर पहुंचे थे। उस दौरान नायब तहसीलदार ने कहा कि मंदिर में आस्था रखने वाले लोग बेवकूफ हैं। अयोध्या में बनने वाला राम मंदिर दुकानदारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed