फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Naib Tehsildar reached Gauri village to know the pain and suffering of the Katan victims

गौरी गांव में कटान पीड़ितों का दुख दर्द जानने पहुंचे नायब तहसीलदार

Sun, 13 Sep 2020 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
Naib Tehsildar reached Gauri village to know the pain and suffering of the Katan victims
भीमापार। आखिरकार अमर उजाला में 12 सितंबर छपी गौरी गांव के कटान पीड़ितों की खबर ने अपना असर दिखा ही दिया। रविवार को सैदपुर के नायब तहसीलदार राहुल सिंह गौरी गांव के कटान पीड़ितों का दुख दर्द जानने के लिये मौके पर पहुंच गये। वहां उन्होंने लगभग दर्जन भर ग्रामीणों का कटान के किनारे पर बसा मकान भी देखा और पीड़ितों का कलमबंद बयान भी दर्ज किया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि अपने बीच सक्षम अधिकारी को पाकर उनका मन प्रफुल्लित हो उठा। अधिकारी ने वहां दुला देवी, शम्भू राजभर, बच्चेलाल राजभर, घूरन राजभर, मनबोध चौबे, दीनानाथ चौबे, महेश चौबे, भोलानाथ चौबे, प्रभुनाथ चौबे, बच्चेलाल राजभर, छोटेलाल, बुल्ले राजभर और मंगला गोंड़ आदि पीड़ित ग्रामीणों के कटान पर बसे झोपड़ों का निरीक्षण किया। ग्रामीणों ने अधिकारी को बताया कि उनमें से अधिकांश लोग बहुत ही अभाव का जीवन गुजर बसर कर रहे हैं। कुछ ने अपने पास आवास न होने की व्यथा सुनाई तो किसी ने सरकारी कोटे की दुकान से राशन न मिलने की बात बताई। ग्रामीणों ने उन्हें यह भी बताया कि कटान पीड़ितों का हाल जानने इसके पहले भी कई अधिकारी उनका हाल जानने उनके गांव आए लेकिन किसी ने उनका नसीब बदलने का प्रयास नहीं किया। इस मौके पर नायब तहसीलदार राहुल सिंह ने ग्रामीणों को उनकी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों तक पहुंचाने का आश्वासन भी दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed