{"_id":"6a70e384dec84a608101bd4a","slug":"naib-tehsildar-accused-of-misconduct-bjp-workers-stage-protest-at-kotwali-demanding-action-ghazipur-news-c-313-1-svns1020-157418-2026-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: नायब तहसीलदार पर दुर्व्यवहार का आरोप, कार्रवाई की मांग के लिए कोतवाली में धरने पर बैठे भाजपा कार्यकर्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: नायब तहसीलदार पर दुर्व्यवहार का आरोप, कार्रवाई की मांग के लिए कोतवाली में धरने पर बैठे भाजपा कार्यकर्ता
विज्ञापन
गंगौली/ कासिमाबाद (गाजीपुर)। क्षेत्र की एक महिला ने नायब तहसीलदार व दो लेखपाल व एक ग्राम प्रधान सहित चार पर सोमवार को शाम छह बजे पुलिस को तहरीर दी। कार्रवाई न करने से नाराज भाजपा कार्यकर्ता पीड़ित महिला के साथ कोतवाली परिसर में धरने पर बैठ गए। जानकारी होते ही एसडीएम संजय कुशवाहा व तहसीलदार डॉ. मिथिलेश कुमार कोतवाली पहुंचे और समझाने लगे, लेकिन धरने पर बैठी पीड़िता और भाजपा नेताओं अपनी मांग पर अड़े रहे।
भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष विश्वप्रकाश अकेला ने बताया पीड़िता ने एक अगस्त को तहसील पर आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस पर डीएम से मिलकर रास्ते बनवाने की गुहार लगाई थी। डीएम ने दो दिन में पैमाइश कर रास्ता बनवाने के लिए कहा था। लेखपाल ने डीएम को बताया था कि जहां रास्ता बनवाना है, वह बंजर की जमीन है। सोमवार को नायब तहसीलदार देव प्रसाद के नेतृत्व में राजस्व टीम पीड़िता के गांव पहुंची और वहां बिना पैमाइश किए निस्तारण पत्रावली पर हस्ताक्षर करने का दबाव बनाया, लेकिन पीड़िता ने इन्कार कर दिया। आरोप है कि पीड़िता जब भाजपा के मंडल द्वितीय का उपाध्यक्ष विवेक चौहान व विजय राम के साथ तहसील पहुंची तो एक राजस्व निरीक्षक के कमरे में बैठे नायब तहसीलदार ने पीड़िता के साथ पहुंचे दोनों लोगों के साथ दुर्व्यवहार किया और कहा कि भूमि न होने से वहां रास्ता नहीं बन सकता है। आरोप है कि पीड़िता जब मोबाइल फोन से वीडियो बना रही थी तो नायब तहसीलदार ने अश्लील हरकत की और लेखपालों को बुलाकर साथ में मौजूद दोनों लोगों को पिटवाना शुरू दिया।
इस संबंध में नायब तहसीलदार देव प्रसाद ने बताया कि महिला की शिकायत पर मौके पर जाकर सड़क की समस्या का निस्तारण किया गया। सड़क पर मिट्टी फेंकवा दी गई। इसके बाद तहसील में दो लोग आए और पूछा कि इंटरलॉकिंग क्यों नहीं कराई तो मैंने कहा कि यह मामला खंड विकास का है। उन्होंने कहा कि अभद्रता का आरोप पूरी तरह निराधार है।
विज्ञापन
इस संबंध में अभी तहरीर नहीं मिली है। मामले में उच्चाधिकारी वार्ता कर रहे हैं। उसके बाद जैसा निर्णय होगा उसके अनुरूप कार्रवाई की जाएगी।-राजेश कुमार त्रिपाठी, कोतवाल, कासिमाबाद।
पीड़ित पक्ष और भाजपा के नेताओं के साथ वार्ता चल रही है, उम्मीद है जल्द ही समस्या का समाधान निकाल लिया जाएगा।-संजय कुमार कुशवाहा, एसडीएम, कासिमाबाद।