फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Nagdevta worshiped from house to house on Nagpanchami

नागपंचमी पर घर-घर पूजे गए नागदेवता

Fri, 13 Aug 2021 10:32 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Aug 2021 10:32 PM IST
विज्ञापन
Nagdevta worshiped from house to house on Nagpanchami
गाजीपुर में शुक्रवार को नागपंचमी का पर्व परंपरागत तरीके से मनाया गया। सुबह घरों की साफ-सफाई कर लोगों ने नाग देवता को दूध-लावा चढ़ाकर पूजन-अर्चन किया और सुख-समृद्धि की कामना की गई। वहीं इस अवसर पर घरों में विशेष प्रकार के पकवान बनाए गए थे।
विज्ञापन

नागपंचमी पर्व पर शुक्रवार की सुबह लोगों ने घर के कोने-कोने की साफ-सफाई कर नागदेवता को दूध और लावा चढ़ाया। सेवराई संवाददाता के अनुसार गहमर स्थित बक्स बाबा के धाम पर नागपंचमी पर पूजा हुई। मुहम्मदाबाद संवाददाता के अनुसार नागपंचमी का पर्व क्षेत्र में परंपरागत तरीके से मनाया गया। नाग देवता को दूध-लावा चढ़ाकर पूजन किया गया। दुबिहा संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के विश्वंभरपुर ग्राम स्थित तक्षक बाबा के मंदिर तथा अमवा की सती माई दरबार में दर्शन-पूजन तथा लावा चढ़ाने के लिए श्रद्धालु पहुंचे थे।
विज्ञापन

देवकली संवाददाता के अनुसार स्थानीय सहित आसपास के क्षेत्रों में नागपंचमी का पर्व मनाया गया। सुबह नाग देवता को दूध एवं लावा चढ़ाया गया। कुछ स्थानों पर छोटे-छोटे बच्चों ने कुश्ती एवं खेल प्रतियोगिता का आयोजित किया। मौसम खराब होने के कारण बरसात होती रही जिससे बच्चे झूला का आनंद नहीं ले पाए। क्षेत्र के देवकली, पियरी, महीचा, देवचंदपुर, जेवल, तुर्कही, रामपुर माझा, नारी पचदेवरा, बासूचक, पहाड़पुर, महमूदपुर, नैसारा, भितरी, धुवार्जुन, मौधिया, कानर, सोनहुली, आगापुर आदि गांव में नागपंचमी का पर्व परंपरागत ढंग से मनाया गया। जमानिया संवाददाता के अनुसार क्षेत्र में नागपंचमी का पर्व परंपरागत ढंग से मनाया गया। इसी तरह दुल्लहपुर, नंदगंज, सैदपुर, औड़िहार, बहरियाबाद, मरदह, शादियाबाद, कासिमाबाद, दिलदारनगर, जखनिया सहित अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में नागपंचमी का पर्व मनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed