फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   My husband gets drunk and kills...let me die with the children

Ghazipur News: मेरा पति शराब पीकर मारता है...मुझे बच्चों के साथ मरने दें

Tue, 26 Sep 2023 12:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 26 Sep 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
My husband gets drunk and kills...let me die with the children
पाताल गंगा चट्टी के पास सड़क पर बच्चों को लेकर लेट गई महिला
विज्ञापन

संवाद एजेंसी
भांवरकोल। पाताल गंगा चट्टी के पास सड़क पर एक महिला अपने दो मासूम बच्चों को लेकर मरने के लिए लेट गई। लोगों की नजर पड़ी तो लोग दौड़कर उसे उठाने लगे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक महिला यह कहते हुए रोने लगी मुझे छोड़ दीजिए, पुलिस भी मेरी नहीं सुन रही है। मेरा पति मारता है। मुझे और मेरे बच्चों को मर जाने दीजिए। हालांकि लोगों ने उसे पकड़कर पुलिस को सुपुर्द कर दिया है।
एक गांव की 25 वर्षीय महिला अपने साथ एक डेढ़ वर्ष और ढाई वर्ष के बच्चे के साथ दोपहर करीब दो बजे पाताल गंगा चट्टी स्थित सड़क पर लेट गई। महिला को सड़क पर लेटा देख आसपास के लोग दौड़ पड़े। लोग उसे उठाने लगे तो वह रोने लगी। कहने लगी इस दुनिया में उसका कोई नहीं है।
विज्ञापन

पति ऑॅटो चलाता है। वह शराब पीकर मारता है। सास-ससुर भी मारते हैं। ऐसे में वह पुलिस के पास शिकायत लेकर जाती है तो वह भी नहीं सुनते हैं। मुझे मरने दीजिए। हालांकि लोगों ने उसे पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। थानाध्यक्ष राजेश बहादुर सिंह ने बताया कि महिला को समझाया-बुझा दिया गया है। पुलिस मामले को हल करने का प्रयास करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed