फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Muslim woman observed Chhath fast, offered Arghya to Lord Bhaskar

मुस्लिम महिला ने रखा छठ का व्रत, दिया भगवान भाष्कर को अर्घ्य

Thu, 11 Nov 2021 09:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Nov 2021 09:57 PM IST
विज्ञापन
Muslim woman observed Chhath fast, offered Arghya to Lord Bhaskar
सेवराई स्थित परेमन शाह के पोखरे पर छठ पूजा करने के लिए एक मुस्लिम महिला भी पहुंची। सेवराई के वार्ड संख्या-आठ निवासी मैनुद्दीन हवारी की पुत्री असगरी खातून ने बताया कि वह छठ व्रत है। उसने उगते हुए सूर्य को अर्घ्य भी दिया।
विज्ञापन

असगरी की शादी करीब छह वर्ष पूर्व रामगढ़ बिहार के पैकवली गांव निवासी तसव्वर हवारी के पुत्र ओजीर हवारी के साथ हुई। शादी के बाद हर मां की तरह असगरी को भी पुत्र प्राप्ति की इच्छा थी लेकिन दो बेटियों शबनम (4) और सिमरन (3) के पैदा होने के बाद असगरी की उम्मीद टूटती हुई नजर आई। फिर किसी ने छठ पूजा के माहात्म्य के बारे में असगरी को बताया। इसके बाद असगरी ने जाति, धर्म को दरकिनार कर यह संकल्प लिया कि अगर पुत्र की प्राप्ति होती है तो वह पूरे विधि-विधान से छठ पूजा करेगी। इसके कुछ ही समय बाद असगरी को पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई। अपने लिए संकल्प के अनुसार असगरी ने छठ पूजा का कठिन व्रत करने का फैसला लिया लेकिन कोरोना संक्रमण की वजह से पिछले वर्ष छठ पूजा नहीं हो पाई। इस वर्ष असगरी ने विधि-विधान पूर्वक चार दिनों का कठिन व्रत रखकर भगवान सूर्य की उपासना की। अन्य महिलाओं की तरह ही परिवार के लोगों के साथ धूमधाम से आस्था के इस महापर्व को पूरा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed