{"_id":"58de97e14f1c1bc20463ef5d","slug":"murdered-of-married-woman","type":"story","status":"publish","title_hn":"गला दबाकर विवाहिता की हत्या, पति थाने पहुंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गला दबाकर विवाहिता की हत्या, पति थाने पहुंचा
अमर उजाला ब्यूरो /गाजीपुर
Updated Fri, 31 Mar 2017 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के अरशदपुर गांव में एक विवाहिता की गुरुवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में गला घोंट कर हत्या कर दी गई। मामला प्रकाश में आते ही मृतका के पिता रामानंद चौहान ने पति अवधेश चौहान, सास कुमरी देवी, ननद सुनीता के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। उधर पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद आरोपी पति शुक्रवार को खुद थाने पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया। जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
जंगीपुर थाने के मुबारकपुर काजी निवासी रामानंद चौहान ने अपनी पुत्री अनीता चौहान की शादी शरदरपुर गांव निवासी अवधेश चौहान के साथ पांच मई 2005 में की थी। पिता का आरोप है कि शादी के बाद से ही पति अवधेश पत्नी को प्रताड़ित करता रहता था। पांच बीघा में से लगभग दो बीघा जमीन मां, बहन के साथ मिलकर बेच दिया। धीरे-धीरे करके जमीन बेचने का सिलसिला जारी था। पति के जमीन बेचने का जब पत्नी विरोध करती तो उसे मरता-पिटता था। पिता ने यह भी आरोप लगाया कि अवधेश चौहान एक नंबर का नशेड़ी था। वह अपने सऊदी रह रहे ससुर से अक्सर पैसे की डिमांड करता रहता था।
मृतका की दो लड़की तथा एक लड़का है। घटना की सुबह अनीता की बड़ी लड़की गुड़िया (सात) ने बताया रात में दादी, पापा और फुआ मिलकर मां का गला दबा रहे थे। शव को देखने के बाद उसके गर्दन पर पड़े निशान इसके पुख्ता सबूत थे। उसे किसी रस्सी आदि से गला दबाकर मौत के घाट उतारा गया है। घटना के बाद ननद सुनीता फरार हो गई। घर के बाहर पुआल पर शव को लेटाकर खुद पति अपने ससुराल सूचना देने पहुंच गया। इसी बीच पति खुद थाने पहुंचकर अपना समर्पण भी कर दिया। मौके पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी हृदयनारायण सिंह, थाना प्रभारी मुन्नू यादव, मरदह एसओ किशोरी लाल मय फोर्स के साथ जांच के लिए पहुंचे थे। क्षेत्राधिकारी हृदयनारायण सिंह ने बताया प्रथमदृष्ट्या मामला हत्या का लगता है जांच कर सही कार्रवाई की जाएगी।