फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Mukhtar's wife's assets worth Rs 9.44 crore attached

मुख्तार की पत्नी की 9.44 करोड़ की संपत्ति कुर्क

Wed, 08 Dec 2021 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Dec 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Mukhtar's wife's assets worth Rs 9.44 crore attached
प्रदेश सरकार के आदेश पर प्रदेश के माफिया के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में बुधवार को जिला और पुलिस प्रशासन ने आईएस 191 गैंग के लीडर मुख्तार अंसारी की पत्नी आफसा अंसारी की नगर के देवढ़ी बल्लभदास में स्थित 9 करोड़ 44 लाख की भूमि को कुर्क किया। करीब डेढ़ माह पूर्व इस भूमि पर बना करीब दो करोड़ 84 लाख रुपये का निर्माणाधीन शापिंग कांप्लेक्स भी कुर्क किया गया था। मुख्तार के खिलाफ लगातार कार्रवाई से उनके गुर्गों में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने बीते छह दिसंबर को 14 (1) के तहत आईएस 191 गैंग के लीडर मुख्तार अंसारी की पत्नी आफसा अंसारी की नगर के देवढ़ी बल्लभदास मुहल्ले में 1103 वर्ग मीटर भू-संपत्ति को कुर्क करने का निर्देश दिया था। इस पर अमल करते हुए बुधवार को एसपी सिटी गोपीनाथ सोनी और एसडीएम सदर के नेतृत्व में पहुंची राजस्व विभाग की टीम ने करीब 9 करोड़ 44 लाख लागत की संपत्ति को मुनादी कराकर कुर्क कर लिया। जबकि बीते 26 अक्तूबर को इसी भूमि पर बने निर्माणाधीन शापिंग कांपलेक्स को भी जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह के आदेश पर कुर्क किया गया था। पीडब्ल्यूडी की रिपोर्ट के मुताबिक करीब दो करोड़ 84 लाख रुपये लागत आंकी गई थी। वहीं तीन अगस्त को सैयदबाड़ा स्थित एक करोड़ 18 लाख की आवासीय भवन को मुनादी के बीच कुर्क किया गया था।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी प्रशासन ने मुख्तार अंसारी के रिश्तेदारों सहित गैंग से जुड़े लोगों पर कार्रवाई करते हुए अवैध तरीके से अर्जित की गई भूमि को कुर्क करने के साथ आवासीय भवनों को ध्वस्त कराने की कार्रवाई किया था। प्रशासन माफिया के अवैध निर्माणों को ध्वस्त कराने, अवैध संपत्ति को कुर्क करने के साथ ही शस्त्र लाइसेंसों को निलंबित करने की कार्रवाई कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed