{"_id":"5f6249388ebc3e9aec335fde","slug":"mukhtar-s-wife-herself-broke-illegal-constructions-notice-issued","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्तार की पत्नी ने खुद तोड़वाया अवैध कांप्लेक्स का निर्माण,जारी हुआ था नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्तार की पत्नी ने खुद तोड़वाया अवैध कांप्लेक्स का निर्माण,जारी हुआ था नोटिस
Wed, 16 Sep 2020 10:49 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Wed, 16 Sep 2020 10:49 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ विधायक मुख्तार अंसारी की पत्नी अफसा अंसारी के कांप्लेक्स में नक्शे के विपरीत हुए निर्माण को उन्होंने खुद ही तोड़वा दिया है। साथ ही तय समय एक सप्ताह के अंदर गाजीपुर जिला प्रशासन की नोटिस का जवाब भी दे दिया है।
विज्ञापन
नगर के लाल दरवाजा के पास एक कांपलेक्स का निर्माण कराया जा रहा है। प्रशासन की जांच में पाया गया कि निर्माण प्रमाणित नक्शे के विरुद्ध कराया जा रहा है। इसमें सुनवाई के बाद बीते दिनों ध्वस्तीकरण का आदेश एसडीएम सदर ने पारित किया था। कांपलेक्स मऊ विधायक मुख्तार अंसारी की पत्नी अफसा अंसारी के नाम है। उन्हें नोटिस जारी कर सात दिन का समय दिया गया था।
विज्ञापन
साथ ही चेतावनी दी गई थी कि स्वयं अवैध निर्माण को ध्वस्त नहीं कराया जाता है, तो जिला और पुलिस प्रशासन की ओर से अवैध रूप से निर्मित मकान को ध्वस्त कर दिया जाएगा। साथ ही इसे गिराने में आए सरकारी खर्च को भी वसूला जाएगा। ऐसे में उनके द्वारा नक्शे के विपरीत जो भी निर्माण कराया गया था उसे स्वयं गिरवाकर निर्धारित अवधि के अंदर नोटिस का जवाब देने के साथ ही रिपोर्ट प्रेषित कर दिया गया है।
विज्ञापन
एसडीएम सदर प्रभास कुमार ने बताया कि नक्शे के विपरीत जो अधिक निर्माण कराया गया था। उसे गिराने के लिए नोटिस जारी किया गया था। उसे एक सप्ताह के अंदर मुख्तार अंसारी की पत्नी एवं परिवार के लोगों द्वारा स्वयं गिरा दिया गया है। साथ ही नोटिस का जवाब भी मिल गया है।