फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   mukhtar ansari two henchmen declared fugitives barabanki police raid in ghazipur 25 thousand reward for those who give clues

मुख्तार के दो करीबी भगोड़ा घोषित: बाराबंकी पुलिस ने गाजीपुर में दी दबिश, सुराग देने वालों को 25 हजार का इनाम

Wed, 08 Dec 2021 08:46 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 08 Dec 2021 08:46 PM IST
सार

एंबुलेंस प्रकरण में पुलिस की पकड़ से दूर मुख्तार अंसारी के गाजीपुर निवासी दो करीबियों को भगोड़ा घोषित किया गया है। बुधवार को उनकी तलाश में बाराबंकी पुलिस ने गाजीपुर में दबिश  दी।

विज्ञापन
mukhtar ansari two henchmen declared fugitives barabanki police raid in ghazipur 25 thousand reward for those who give clues
मुनादी कर सुराग देने वाले को 25 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बांदा जेल में बंद बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी के अति करीबी बाराबंकी एंबुलेंस कांड में फरार चल रहे दो वांछित आरोपी गाजीपुर के भट्टी मुहल्ला निवासी जफर खान एवं महरुपुर गांव निवासी अफरोज उर्फ चुन्नू को भगोड़ा घोषित किया है। बाराबंकी पुलिस ने स्थानीय कोतवाली पुलिस के सहयोग से दोनों के आवास पर दबिश दी।

विज्ञापन


साथ ही मुनादी कर सुराग देने वाले को 25 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की। बाराबंकी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक एमपी सिंह के नेतृत्व में बाराबंकी और मुहम्मदाबाद पुलिस ने जफर खान और अफरोज की गिरफ्तारी के लिए नगर के भट्ठी मुहल्ला एवं महरुपुर गांव मे दबिश दी, लेकिन दोनों घरों पर नहीं मिले।
विज्ञापन


कुर्की का नोटिस चस्पा
काफी दिन से फरार चल रहे इन दोनों वांछित आरोपियों के घर पर बीते छह दिसंबर को बाराबंकी पुलिस ने कुर्की का नोटिस चस्पा किया था। दोनों आरोपियों पर एंबुलेंस कांड में धारा 369 /21 धारा 419, 420, 467, 468 , 120 , 170, 147, 506 आईपीसी पीसीएल के तहत मुकदमा दर्ज है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

गाजीपुर में मुख्तार की पत्नी की 9.44 करोड़ की संपत्ति कुर्क

गाजीपुर डीएम के निर्देश पर बुधवार को एसपी सिटी गोपीनाथ सोनी और अतिरिक्त सदर एसडीएम अंकित कुमार के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम ने नगर के  देवढ़ी बल्लभदास में आईएस 191 गैंग के लीडर मुख्तार अंसारी की पत्नी आफसा अंसारी की नौ करोड़ 44 लाख की भूमि कुर्क की।

इस दौरान कोतवाल विमल कुमार मौर्या के नेतृत्व में पुलिस टीम मौजूद रही। जिला और पुलिस प्रशासन की ओर से हो रही कार्रवाई को देखने के लिए मोहल्लेवासियों की भीड़ लगी हुई थी। वहीं लगातार हो रही कार्रवाई लोगों में चर्चा का विषय बनी हुई है। वहीं अपराध को अंजाम देने वाले माफिया में खलबली मची हुई है।   

जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने बीते छह दिसंबर को 14 (1) के तहत गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप अधिनियम 1986 के तहत कुर्की को आदेश जारी किया था।

डेढ़ माह पूर्व निर्माणाधीन कांप्लेक्स की हुई थी कुर्की

mukhtar ansari two henchmen declared fugitives barabanki police raid in ghazipur 25 thousand reward for those who give clues
मुख्तार अंसारी - फोटो : ANI

राजस्व विभाग और पुलिस टीम ने बीते 26 अक्तूबर को कुर्क की गई भूमि पर बने निर्माणाधीन शापिंग कांपलेक्स को कुर्क किया गया था। पीडब्ल्यूडी के रिपोर्ट के मुताबिक करीब दो करोड़ 84 लाख रुपये लागत आंकी गई थी। जबकि तीन अगस्त को सैयदबाड़ा स्थित एक करोड़ 18 लाख की आवासीय भवन को मुनादी के बीच कुर्क किया गया था।

जिला प्रशासन मुख्तार अंसारी के नाते-रिश्तेदारों सहित गैंग से जुड़े लोगों पर कार्रवाई का डंडा चलाते हुए अवैध तरीके से अर्जित की गई भूमि को कुर्क करने के साथ आवासीय भवनों को ध्वस्त कराने की कार्रवाई कर चुका है। 
पढ़ेंः विधायक विजय मिश्रा का भतीजा गया जेल: दुष्कर्म पीड़िता को धमकाने और भाजपा विधायक के भाई की हत्या का आरोपी, 19 मुकदमे दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed