{"_id":"62eeb063c5540f422664af4c","slug":"mukhtar-ansari-s-benami-property-worth-2-5-crores-attached-ghazipur-news-vns6679980196","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्तार अंसारी की सवा दो करोड़ की बेनामी संपत्ति कुर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्तार अंसारी की सवा दो करोड़ की बेनामी संपत्ति कुर्क
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश सरकार के निर्देश पर अंसारी बंधुओं पर एक के बाद एक हो रही कार्रवाई से खलबली मची हुई है। शनिवार को मुख्तार अंसारी की 2.15 करोड़ की बेनामी संपत्ति को मुनादी कराकर पुलिस प्रशासन ने कुर्क कर लिया। नगर के गोराबाजार, रजदेपुर और फुल्लनपुर में तीनों भू-संपत्तियां उनकी पत्नी आफसा अंसारी के नाम हैं। इधर सुबह से पुलिस की बढ़ी सक्रियता और कार्रवाई देखने के लिए मुहल्लेवासी मकानों के छतों एवं बारजों पर खड़े रहे।
नगर के गोराबाजार में सुबह 10.30 बजे से ही नगर कोतवाली सहित कई थानों की पुलिस टीम जुटने लगी थी। एसपी सिटी गोपीनाथ सोनी, सीओ सिटी गौरव कुमार और कोतवाल विमलेश कुमार मौर्या के नेतृत्व में गोराबाजार स्थित मुहल्ले में पुलिस ने डेरा डाल दिया था। सुबह करीब 11. 10 बजे एसपी रोहन पी बोत्रे पहुंचे। इसके बाद मुनादी के साथ 191 वर्ग मीटर की भूमि को कुर्क कर लिया गया। साथ ही रजदेपुर स्थित 162.27 वर्ग मीटर और फुल्लनपुर स्थित 159 वर्ग मीटर भूमि की कुर्की हुई। यह तीनों भू- संपत्ति मुख्तार अंसारी की पत्नी आफसा अंसारी के नाम पर दर्ज है। मालूम हो कि अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बीते दो अगस्त को मुहम्मदाबाद कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक द्वारा रिपोर्ट प्रस्तुत की गई थी। बीते तीन अगस्त को एसपी रोहन पी बोत्रे द्वारा संस्तुति प्रदान की गई थी। जिलाधिकारी के निर्देश पर मुख्तार अंसारी की 2.15 करोड़ की बेनामी संपत्ति जो आफसा अंसारी के नाम पर दर्ज हैं, उसे पुलिस प्रशासन की टीम ने कुर्क किया। इस संबंध में एसपी रोहन पी बोत्रे में बताया कि अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई चल रही है। अभियुक्त मुख्तार अंसारी निवासी दर्जी टोला यूसुफपुर थाना मोहम्मदाबाद एक गिरोह बनाकर चलाता है। आर्थिक और भौतिक के साथ अन्य लाभ प्राप्त करने के उद्देश्य से अकेले एवं सामूहिक रूप से आपराधिक कार्य के अलावा समाज विरोधी क्रियाकलापों द्वारा बेनाम अचल संपत्ति अर्जित किया हैं, जिन्हें कुर्क किया गया है।
दिल्ली, पंजाब, लखनऊ में मुख्तार पर दर्ज हैं मुकदमा
गाजीपुर। मऊ के पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी के खिलाफ सैदपुर, मुहम्मदाबाद, नगर कोतवाली, वाराणसी के कैंट थाना, बड़ागांव थाना, चंदौली के मुगलसराय थाना, वाराणसी के चेतगंज, नई दिल्ली के तिलकमार्ग थाना, नई दिल्ली के केजी मार्ग, नगर कोतवाली में धारा 3(1) यूपी गैंगेस्टर एक्ट, एनएसए, वाराणसी के भेलूपुर थाना, सैदपुर, सोनभद्र के अनपरा थाना, भेलूपुर थाना जनपद वाराणसी, आगरा के जगदीशपुर थाना, लखनऊ के हजरतगंज थाना, थाना आलमबाग, जनपद मऊ, मुहम्मदाबाद, थाना भांवरकोल, थाना करंडा, मकोका एक्ट थाना स्पेशल सेल लोदी कॉलोनी जनपद नई दिल्ली, थाना तरवा जनपद आजमगढ़, थाना माठोर जनपद मोहाली ससनागर पंजाब, थाना हजरतगंज जनपद लखनऊ, थाना कोतवाली जनपद बाराबंकी, थाना सरायलखंसी सहित 59 मुकदमें विभिन्न और संगीन धाराओं में दर्ज हैं। जबकि मऊ के पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी की पत्नी आफसा अंसारी के खिलाफ सैदपुर, नगर कोतवाली, मऊ जनपद के दक्षिण टोला थाना में कई संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज है।