फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Mukhtar Ansari: Decision will come on Mukhtar Ansari in gangster case today, case is registered in Karanda pol

Mukhtar Ansari: गैंगस्टर मामले में मुख्तार अंसारी पर फैसला टला, कोर्ट ने सुनवाई की अब ये तारीख दी

Sat, 20 May 2023 09:05 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर Published by: किरन रौतेला Updated Sat, 20 May 2023 09:05 PM IST
सार

करंडा थाना क्षेत्र के सबुआ निवासी कपिल देव सिंह हत्याकांड के मामले और मुहम्मदाबाद के अमीर हसन की हत्या के प्रयास मामले में मुख्तार अंसारी के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत करंडा थाने में मुकदमा दर्ज हुआ था। जिस पर आज फैसला आना था जो टल गया है। कोर्ट ने सुनवाई की अगली तारीख दे दी है।  

विज्ञापन
Mukhtar Ansari: Decision will come on Mukhtar Ansari in gangster case today, case is registered in Karanda pol
माफिया मुख्तार अंसारी - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गाजीपुर जिले के करंडा थाने में दर्ज गैंगस्टर के मामले में शनिवार को मुख्तार अंसारी की ओर से हत्या प्रयास के मामले में फैसले की नकल अपर सत्र न्यायाधीश/ विशेष न्यायाधीश एमपी-एमएलए कोर्ट दुर्गेश की अदालत में दाखिल की गई। अदालत ने फैसले के लिए 13 जून की तिथि तय की है।

विज्ञापन


करंडा थाना क्षेत्र के सबुआ गांव निवासी कपिल देव सिंह हत्याकांड और मुहम्मदाबाद के अमीर हसन की हत्या प्रयास के मामले में आरोपी रहे मुख्तार अंसारी के विरुद्ध गैंगस्टर अधिनियम के तहत करंडा थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया था। इन दोनों मामलों को गैंग चार्ट में शामिल किया गया था। हालांकि मुख्तार अंसारी कपिल देव सिंह हत्याकांड में दोषमुक्त हो चुका है।
विज्ञापन


17 मई को मीर हसन की हत्या के प्रयास के मामले में भी मुख्तार अंसारी को विशेष न्यायाधीश एमपी-एमएलए कोर्ट में दोषमुक्त कर दिया था। हत्या के प्रयास के मामले में अधिवक्ता ने मुख्तार अंसारी के दोष मुक्त होने के फैसले की नकल कोर्ट में दाखिल की। इस कारण मामले में शनिवार को फैसला नहीं हो सका। न्यायालय ने फैसले के लिए 13 जून की तिथि तय की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह भी पढें- Chandauli: बकरी चराने गई बच्ची के साथ छेड़खानी, आरोपी सात बच्चों का पिता, जांच में जुटी पुलिस
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed