{"_id":"64647e0901ccc05cbe0653c6","slug":"mukhtar-ansari-acquitted-in-case-of-attempt-to-murder-ghazipur-mp-mla-court-2023-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mukhtar Ansari: मुख्तार अंसारी हत्या के प्रयास के मामले में दोष मुक्त, गाजीपुर की MP-MLA कोर्ट का फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mukhtar Ansari: मुख्तार अंसारी हत्या के प्रयास के मामले में दोष मुक्त, गाजीपुर की MP-MLA कोर्ट का फैसला
Wed, 17 May 2023 01:19 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
Published by: उत्पल कांत
Updated Wed, 17 May 2023 01:19 PM IST
सार
जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी को एक मामले में बड़ी राहत मिली है। गाजीपुर की एमपी/एमएलए की कोर्ट ने हत्या के प्रयास के मामले में मुख्तार अंसारी को दोष मुक्त करार दिया।
विज्ञापन
माफिया मुख्तार अंसारी (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी को एक मामले में बड़ी राहत मिली है। गाजीपुर की एमपी/एमएलए की कोर्ट ने हत्या के प्रयास के मामले में मुख्तार अंसारी को दोष मुक्त करार देते हुए बरी कर दिया। वर्ष 2009 में गाजीपुर के मुहम्मदाबाद कोतवाली में मुख्तार पर यह मुकदमा दर्ज हुआ था। इस मामले में राहत के बाद भी माफिया का अभी जेल से निकलना संभव नहीं होगा।
विज्ञापन
एमपी-एमएलए कोर्ट के अपर सत्र न्यायाधीश दुर्गेश की अदालत में मुख्तार अंसारी के खिलाफ हत्या के प्रयास के मामले में बहस पूरी कर ली गई थी। 17 मई को फैसले के लिए तारीख निर्धारित की गई थी। इधर, एमपी/एमएलए कोर्ट ने गैंगस्टर केस में भी भी सुनवाई को पूरी कर ली है। मुख्तार अंसारी की ओर से अपना पक्ष रखा गया है।
विज्ञापन
इस मामले में 20 मई की तारीख निर्धारित की गई है। मालूम हो कि मुहम्मदाबाद के मीर हसन के हत्या के प्रयास में कोर्ट ने फैसला सुनाया है।
ये भी पढ़ें: अवधेश राय हत्याकांड में मुख्तार अंसारी के वकील ने पूरी की बहस, 31 साल पुराने केस में जगी जल्द फैसले की उम्मीद
विज्ञापन