फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Mukhtar Ansari acquitted in case of attempt to murder Ghazipur MP MLA court

Mukhtar Ansari: मुख्तार अंसारी हत्या के प्रयास के मामले में दोष मुक्त, गाजीपुर की MP-MLA कोर्ट का फैसला

Wed, 17 May 2023 01:19 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 17 May 2023 01:19 PM IST
सार

जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी को एक मामले में बड़ी राहत मिली है। गाजीपुर की एमपी/एमएलए की कोर्ट ने हत्या के प्रयास के मामले में मुख्तार अंसारी को दोष मुक्त करार दिया। 

विज्ञापन
Mukhtar Ansari acquitted in case of attempt to murder Ghazipur MP MLA court
माफिया मुख्तार अंसारी (फाइल) - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी को एक मामले में बड़ी राहत मिली है। गाजीपुर की एमपी/एमएलए की कोर्ट ने हत्या के प्रयास के मामले में मुख्तार अंसारी को दोष मुक्त करार देते हुए बरी कर दिया। वर्ष 2009 में गाजीपुर के मुहम्मदाबाद कोतवाली में मुख्तार पर यह मुकदमा दर्ज हुआ था। इस मामले में राहत के बाद भी माफिया का अभी जेल से निकलना संभव नहीं होगा।

विज्ञापन


एमपी-एमएलए कोर्ट के अपर सत्र न्यायाधीश दुर्गेश की अदालत में मुख्तार अंसारी के खिलाफ हत्या के प्रयास के मामले में बहस पूरी कर ली गई थी। 17 मई को फैसले के लिए तारीख निर्धारित की गई थी। इधर, एमपी/एमएलए कोर्ट ने गैंगस्टर केस में भी भी सुनवाई को पूरी कर ली है। मुख्तार अंसारी की ओर से अपना पक्ष रखा गया है।
विज्ञापन


इस मामले में 20 मई की तारीख निर्धारित की गई है। मालूम हो कि मुहम्मदाबाद के मीर हसन के हत्या के प्रयास में  कोर्ट ने फैसला सुनाया है।
ये भी पढ़ें: अवधेश राय हत्याकांड में मुख्तार अंसारी के वकील ने पूरी की बहस, 31 साल पुराने केस में जगी जल्द फैसले की उम्मीद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed