फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   'Mukhtar and Sibgatullah go at the behest of Afzal'

‘अफजाल के कहने पर चलते हैं मुख्तार और सिबगतुल्लाह’

Sun, 29 Aug 2021 10:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 29 Aug 2021 10:56 PM IST
विज्ञापन
'Mukhtar and Sibgatullah go at the behest of Afzal'
बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी के सबसे बड़े भाई सिबगतुल्लाह अंसारी के सपा का दामन थामने के बाद उनके विपक्षी भाजपा की मुहम्दाबाद सीट से मौजूदा विधायक अलका राय के बेटे और प्रतिनिधि पीयूष राय ने हमला बोला है। कहा कि मुख्तार के घर में वही होता है जो अफजाल अंसारी तय करते हैं। मुख्तार और सिबगतुल्लाह अफजाल का कहना मानते हैं।
विज्ञापन

रविवार को पीयूष राय ने कहा कि सिबगतुल्लाह अंसारी के ऊपर तीन मुकदमेें उस वक्त के दर्ज हैं जब मुलायम सिंह और मायावती की सरकार थी।
कहा कि जिन लोगों ने मुलायम सिंह को गाली दी थी, उसको अखिलेश यादव ने मैत्रीपूर्ण ढंग से सपा ज्वाइन करवा दिया, यह कैसी राजनीति है। यह समझ से परे है। पीयूष ने कहा कि ये पूरा परिवार अपराधी है और अपने स्वार्थ की राजनीति के लिए कब दल बदल लेगा इसका अंदाजा नहीं लगाया जा सकता। उन्होंने बसपा सांसद अफजल अंसारी को मास्टर माइंड करार देते हुए कहा कि उस घर में जो होता है वो अफजाल अंसारी ही तय करते हैं और बाकी दोनों भाई तो सिर्फ आदेश का पालन करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed