फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Mudiari village accountant suspended for giving wrong report

Ghazipur News: गलत आख्या रिपोर्ट देने पर मुड़ियारी गांव के लेखपाल निलंबित

Thu, 26 Dec 2024 03:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 26 Dec 2024 03:38 AM IST
विज्ञापन
Mudiari village accountant suspended for giving wrong report
दुल्लहपुर। जखनिया एसडीएम रवीश गुप्ता ने बुधवार को कार्य में लापरवाही बरतने व बिना जांच गलत आख्या रिपोर्ट देने के आरोप में मुड़ियारी गांव के लेखपाल नवीन श्रीवास्तव को निलंबित कर दिया। साथ ही राजस्व निरीक्षक को प्रतिकूल प्रविष्टि दी है।
विज्ञापन

एसडीएम रवीश गुप्ता ने बताया कि जनता दर्शन में प्राप्त शिकायत की जांच कराई गई। इसमें मुड़ियारी लेखपाल नवीन श्रीवास्तव ने बिना जांच के गलत आख्या दिया था।
विज्ञापन

इस संबंध में जब लेखपाल से जवाब मांगा गया तो संतोष जनक उत्तर नहीं मिला। कार्य में लापरवाही और बिना जांच आख्या देने के मामले को गंभीरता से लेते हुए लेखपाल नवीन श्रीवास्तव को निलंबित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं आईजीआरएस की समीक्षा बैठक में सतही आख्या और डिफाल्टर के कारण संबंधित राजस्व निरीक्षक को प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई है। एसडीएम ने चेताया कि जनता दर्शन की शिकायत और आईजीआरएस के कार्यों की गहनता से जांच करके निस्तारण करें। इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। चेताया कि शिकायतों का मौके पर जांच करने के बाद रिपोर्ट तैयार करें।

THAR SUV बनी आग का गोला

THAR SUV बनी आग का गोला

THAR SUV बनी आग का गोला

THAR SUV बनी आग का गोला

THAR SUV बनी आग का गोला

THAR SUV बनी आग का गोला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed