फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Mubarakpur reached the semi-finals after defeating Godsara

Ghazipur News: गोडसरा को हराकर मुबारकपुर सेमीफाइनल में

Wed, 04 Feb 2026 01:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 04 Feb 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
Mubarakpur reached the semi-finals after defeating Godsara
सुहवल। इंटर कॉलेज के खेल मैदान पर आजाद स्पोर्टिंग क्लब की तरफ से 55वीं अंतरराज्यीय गणेश राय एवं प्रभुनारायण राय मेमोरियल पुरुष फुटबॉल प्रतियोगिता का सोमवार की शाम को दूसरा क्वार्टर फाइनल मुकाबला खेला गया। इस रोमांचक मुकाबले में आजमगढ़ जनपद के मुबारकपुर ने गोडसरा को 2-1 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। मैच के शुरू होने के साथ ही दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने एक-दूसरे के गोल पोस्ट पर लगातार हमला जारी रखा। मध्यांतर के ठीक पहले मुबारकपुर की टीम 1-0 की बढत दिला दिया। दूसरे हॉफ के शुरूआती मिनटों में ही मुबारकपुर के खिलाड़ी ने गोलकर स्कोर 2-0 कर दिया। इसके कुछ मिनटों बाद ही गोडसरा ने भी एक गोलकर मैच को रोमांचक बना दिया। इसके बाद गोडसरा की टीम के खिलाड़ियों ने मुबारकपुर की गोलपोस्ट पर हमला जारी रखा, लेकिन मैच की निर्णायक सिटी बजने पर मुबारकपुर ने गोडसरा को 2-1 से हराकर प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मुकाबले में प्रवेश कर लिया। मैच में निर्णायक की भूमिका बृजेश मिश्रा ने निभाई। वहीं, सुरेंद्र नाथ राय ने कमेंट्री की। इस मौके पर प्रफुल्ल चंद्र राय, हमेंद्र, राजू राय, रजनीश, शिब्बू राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed