फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   MRI test will cost two thousand in medical college

Ghazipur News: मेडिकल कॉलेज में दो हजार में होगी एमआरआई की जांच

Thu, 10 Oct 2024 02:59 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Oct 2024 02:59 AM IST
विज्ञापन
MRI test will cost two thousand in medical college
गाजीपुर। अब एमआरआई जांच के लिए मरीजों को दूसरे जनपदों तक दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। बुधवार को मेडिकल कॉलेज प्रशासन को मशीन स्थापित कराने की हरी झंडी मिल गई। साथ ही 15.50 करोड़ रुपये जारी होने का पत्र मिल गया। 12.50 करोड़ एमआरआई की मशीन पर और तीन करोड़ रुपये लैब पर खर्च होंगे। मरीजों को जांच के लिए दो हजार रुपये देने होंगे। अस्पताल में रोज 30 मरीजों को एमआरआई जांच लिखी जाती है। एक महीने में करीब एक हजार मरीजों को जांच करानी होती है। महर्षि विश्वामित्र स्वशासी राजकीय मेडिकल कॉलेज प्रशासन प्रतिदिन उपचार व जांच की दिशा में ठोस कदम उठा रहा है। मरीजों की जहां सामान्य जांच से लेकर गंभीर बीमारियों की जांच की सुविधा अत्याधुनिक जांच मशीनों द्वारा दी जा रही है। वहीं एमआरआई जांच की सुविधा के लिए अस्पताल प्रशासन तीन वर्षों से प्रयासरत था। अस्पताल में जांच की सुविधा नहीं होने से मरीजों को गैर जनपद या निजी जांच केंद्रों पर जाना होता है। साढ़े 15 करोड़ रुपये मिलने का पत्र मिल गया है। इसमें साढ़े 12 करोड़ रुपये में एमआरआई की मशीन तो तीन करोड़ रुपये लैब पर खर्च होंगे। करीब छह माह के बाद यहां मरीजों को यह जांच मिलनी शुरू हो जाएगी।- प्रो.आनंद मिश्रा, मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन

कैंसर की प्राथमिक जांच की है सुविधा -राजकीय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में कैंसर की जहां प्राथमिक जांच हो रही है। वहीं हार्मोन, थायराइड, सिटी स्कैन, डिजिटल एक्स-रे, सीबीसी सहित अन्य उच्चस्तरीय जांच की सुविधा मिल रही है। ऐसे में एमआरआई की जांच की सुविधा शुरू होने के बाद मरीजों का तत्काल उपचार हो सकेगा।
विज्ञापन

निजी जांच केंद्रों पर 15 हजार रुपये तक खर्च करने होते हैं-निजी जांच केंद्रों पर एमआरआई की जांच के लिए सात हजार से 15 हजार रुपये तक मरीजों को देने पड़ते हैं। यहीं नहीं गैर जनपदों के सरकारी अस्पतालों में इतनी लंबी कतार होती है कि गंभीर पीड़ित मरीजों को निजी केंद्रों का ही सहारा लेना पड़ता है। महर्षि विश्वामित्र स्वशासी राजकीय मेडिकल कालेज में एमआरआई जांच कराने पर लखनऊ स्थित केजीएमसी (किंग जार्ज मेडिकल कॉलेज) का ही रेट देना पड़ेगा। करीब दो हजार में एमआरआई की जांच हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed