फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   MRI facility in medical college from January

Ghazipur News: मेडिकल कॉलेज में जनवरी से एमआरआई की सुविधा

Sun, 13 Jul 2025 11:35 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jul 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
MRI facility in medical college from January
गाजीपुर। एमआरआई जांच के लिए वाराणसी और मऊ तक भागदौड़ नहीं करनी पड़ेगी। नए वर्ष 2026 के जनवरी माह से सुविधा मेडिकल कॉलेज में मिलनी शुरू हो जाएगी। तीन सौ बेड अस्पताल के प्रथम तल पर स्थापित करने की कवायद शुरू हो गई है। करीब 30 फीट चौड़ा और 44 फीट लंबे कक्ष में मशीन का संचालन होगा, जिसका निर्माण कार्य चल रहा है।
विज्ञापन

जनपद ही नहीं आसपास जिले और बिहार के मरीजों काे बेहतर चिकित्सकीय सुविधा प्रदान करने वाला महर्षि विश्वामित्र मेडिकल काॅलेज में जांच की अत्याधुनिक मशीनों में एक और नाम एमआरआई जुड़ जाएगा।
विज्ञापन

नस संबंधित परेशानियों के लिए मरीजों को वाराणसी और मऊ स्थित निजी केंद्रों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा और न ही जेब ढीली करनी पड़ेगी।
एमआरआई मशीन को जनवरी से संचालित करने के लिए कक्ष निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। पर्ची काउंटर और एक्स-रे के बीच इसके लिए कक्ष का निर्माण हो रहा है। करीब 30 फीट चौड़ा और 44 फीट लंबा यह कक्ष कई सुविधाओं से लैस होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेडिएशन से मरीजों एवं तीमारदारों को बचाने के लिए नौ इंच मोटी दीवार पर जहां एक मिलीमीटर कॉपर की परत चढ़ाई जाएगी, वहीं फर्श पर फ्लोरिंग मैट बिछाने का कार्य होगा। स्काई लाइट की व्यवस्था से भी कक्ष लैस होगा।

साथ ही कक्ष की सीलिंग जिप्सम की होगी, जो सुरक्षित होगा। वर्तमान में दीवारों को तोड़कर आवश्यकता और मानक के अनुरूप हॉल का निर्माण चल रहा है, जिससे समय पर बेहतर व्यवस्था यहां आने वाले मरीजों को दी जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed