{"_id":"62924924090a9072a33cf107","slug":"mrf-center-being-built-in-madarpur-garbage-will-be-disposed-of-ghazipur-news-vns6559756198","type":"story","status":"publish","title_hn":"मदारपुर में बन रहा एमआरएफ सेंटर, कूड़ों का होगा निस्तरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मदारपुर में बन रहा एमआरएफ सेंटर, कूड़ों का होगा निस्तरण
विज्ञापन
मदारपुर गांव में कूड़ा डंपिंग व निस्तारण के लिए बन रहा एमआरएफ सेंटर।
- फोटो : GHAZIPUR
सड़कों और वार्डों में जगह-जगह लगे कूड़े के अंबार एवं दुर्गंध से जल्द ही जंगीपुर नगर पंचायत के लोगों को निजात मिलेगी। नपा प्रशासन की ओर से मदारपुर में एमआरएफ सेंटर (मैटेरियल रिकवरी फैसिलिटी) का निर्माण कराया जा रहा है। इसके तहत टीनशेड लगा हॉल, एक शौचालय और चाहारदीवारी बनेगा। फिलहाल नींव डालकर मिट्टी भराव का कार्य चल रहा है। इसके निर्मित होने से कूड़ा-कचरा लोगों के सिर दर्द का हिस्सा नहीं बनेगा।
नगर पंचायत जंगीपुर में कूड़ा निस्तारण की व्यवस्था न होने से सड़कों किनारे कूड़ा डंप किया जाता है। जबकि निस्तारण के नाम पर उसमें आग लगा दी जाती है, जिससे उठने वाला जहरीला धुंआ लोगों के सेहत पर काफी अधिक प्रभाव डालता है। साथ ही सड़न से उठने वाले दुर्गंध से लोगों का जीना दुश्वार हो चुका है। राहगीर भी सड़क से गुजरने के एक बार कतराते हैं। ऐसे में हो परेशानी को देखते हुए नगर पंचायत प्रशासन की ओर से कूड़ा डंपिंग यार्ड एवं निस्तारण के लिए प्रस्ताव शासन को भेजा गया था। शासन की ओर से एमआरएफ सेंटर निर्माण के लिए नपा को 13 अगस्त 2019 को स्वच्छ भारत मिशन के तहत 33 लाख 67 हजार रुपये उपलब्ध कराए गए थे। धनराशि आने के बाद भी नगर पंचायत को भूमि उपलब्ध न होने की दशा में कार्य का निर्माण करीब ढाई वर्ष से अधर में लटका था।
600 वर्ग मीटर भूमि पर बनेगा एमआरएफ सेंटर
करीब चार माह पूर्व नपा की मदारपुर गांव में 600 वर्ग मीटर की भूमि उपलब्ध हुई। इसके बाद एमआरएफ सेंटर निर्माण की टेंडर प्रक्रिया पूरी कर कार्य शुरू करा दिया गया। सेंटर अगस्त पर बनकर तैयार हो जाएगा। इसके बाद नगर पंचायत के विभिन्न वार्डों से निकलने वाला कूड़ा जहां सेंटर में डंप हो सकेगा। वहीं मशीन द्वारा इसका निस्तारण भी कराया जाएगा। इस संबंध में नगर पंचायत के अवर अभियंता विवेक कुमार बिंद ने बताया कि अगस्त तक डंपिंग सेंटर को तैयार कर सुपुर्द कर दिया जाएगा। नगर पंचायत अध्यक्ष विजय लक्ष्मी ने बताया कि कूड़ा डंपिंग यार्ड बनने से जगह-जगह फैले कूड़े- कचरे से निजात मिल जाएगा।