फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   MRF being built in Janjirpur, garbage disposal will be easy

जंजीरपुर में बन रहा एमआरएफ, कूड़ा निपटाना होगा आसान

Wed, 29 Dec 2021 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Dec 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
MRF being built in Janjirpur, garbage disposal will be easy
सहकारी कॉलोनी से मिश्र बाजार जाने वाली क्षतिग्रस्त सड़क का होगा कायाकल्प। संवाद - फोटो : GHAZIPUR
गाजीपुर। लंबे समय से गड्ढे और क्षतिग्रस्त सड़कों पर हिचकोला खा रहे नगरवासियों का आवागमन अब सुगम होगा। नगर पालिका परिषद प्रशासन की ओर नगर की जहां सड़कों को दुरुस्त कराया जा रहा है। वहीं नाली और वार्डों की सड़कों की इंटरलाकिंग कराई जा रही है। वहीं, कूड़ा निपटारे को लेकर जंजीरपुर गांव में एमआरएफ (मैटेरियल रिकवरी फैसीलिटी) का निर्माण कराया जा रहा। नगर के विकास पर करीब दो से तीन करोड़ रुपये खर्च होंगे। विकास के कार्यों से नगर लोगों को सुविधाएं मिल सकेंगी।नगर के विभिन्न मुहल्लों एवं नपा की सड़कों की स्थिति खराब होने से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। आए दिन आवागमन के दौरान हादसे की आशंका बनी रहती है। ऐसे नपा प्रशासन ने आवागमन की सुगमता को लेकर प्रमुख मार्गों को चिह्नित कर मरम्मत और निर्माण के लिए प्रस्ताव भेजा था। शासन की स्वीकृति मिलने के बाद झंगुरपट्टी में 23 लाख, वार्ड नंबर 25 अष्टभुजी कालोनी में सड़क और नाली का निर्माण 19 लाख 50 हजार में निर्माण कार्य कराया जा रहा है। पीजी कालेज चौराहे से जिला अस्पताल तक जाने वाले मार्ग को 39 लाख 22 हजार, कपूरपुर में 20 लाख में इंटरलाकिंग का कार्य हो रहा है। वहीं सहकारी कालोनी से मिश्रबाजार को जाने वाली सड़क का निर्माण भी करीब नौ लाख रुपये से कराया जाएगा। वार्ड नंबर 18 उर्दू बाजार में करीब 19 लाख 50 हजार रुपये में सामुदायिक भवन के साथ ही शौचालय का भी निर्माण कराया जा रहा है। उधर, आदर्शबाजार से आगे जंजीरपुर गांव के बाहर एमआरएफ (मैटेरियल रिकवरी फैसीलिटी) का निर्माण 39 लाख रुपये से कराया जा रहा है। इसके निर्माण से कूड़ा निस्तारण में आ रही दिक्कतें दूर हो जाएगी। मालूम हो कि नगर के करीब 25 वार्डों से प्रतिदिन 25 से 30 एमटी कूड़ा निकलता है, जिसे नपा के कर्मचारियों द्वारा इधर-उधर फेंक दिया जाता है। इसके बन जाने से कूड़ा निस्तारण में आ रही दिक्कतें दूर हो जाएगी। ईओ लालचंद्र सरोज ने बताया कि नपा की ओर से सड़कों को जहां दुरुस्त कराकर निर्माण कराया जा रहा है। वहीं सामुदायिक भवन, शौचालय, नाली और इंटरलाकिंग का भी कार्य कराया जा रहा है। इससे काफी सुविधा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed