{"_id":"6a4beebb7d399ec65b06c9a1","slug":"mp-to-flag-off-the-socialist-harmony-cycle-yatra-ghazipur-news-c-313-1-svns1007-155507-2026-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: समाजवादी सद्भाव साइकिल यात्रा को सांसद दिखाएंगे हरी झंडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: समाजवादी सद्भाव साइकिल यात्रा को सांसद दिखाएंगे हरी झंडी
विज्ञापन
गाजीपुर। समाजवादी पार्टी महिला सभा की ओर से आयोजित 11 दिवसीय समाजवादी सद्भाव साइकिल यात्रा को सांसद अफजाल अंसारी हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। यात्रा संयोजक पुनीता सिंह खुशबू ने सांसद से मुलाकात कर उन्हें शुभारंभ का आमंत्रण दिया, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया।
पुनीता सिंह ने बताया कि यात्रा का उद्देश्य समाज में भाईचारा, सामाजिक न्याय और पीडीए (पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक) समाज के बीच जनजागरण अभियान को मजबूत करना है। यात्रा के माध्यम से समाजवादी पार्टी की नीतियों और राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का संदेश गांव-गांव तक पहुंचाया जाएगा।
यात्रा प्रभारी सुजीत साइकिल ने कहा कि 11 दिनों तक चलने वाली यात्रा में पार्टी के सांसद, विधायक, पूर्व मंत्री, प्रदेश पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल होंगे। यात्रा विभिन्न गांवों और कस्बों से होकर गुजरते हुए जनसंपर्क अभियान चलाएगी।
विज्ञापन
-- -- -