{"_id":"6a1f27deb97b7302f5061fd7","slug":"mp-sought-information-on-ghazipur-mau-new-railway-line-ghazipur-news-c-313-1-gzp1001-153561-2026-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: गाजीपुर-मऊ नई रेलवे लाइन को लेकर सांसद ने मांगी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: गाजीपुर-मऊ नई रेलवे लाइन को लेकर सांसद ने मांगी जानकारी
विज्ञापन
गाजीपुर। पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के 11 संसद सदस्यों एवं 14 सांसद प्रतिनिधियों के साथ महाप्रबंधक उदय बोरवणकर ने मंगलवार को भारतेंदु सभाकक्ष में बैठक की। जनपद के सांसद अफजाल अंसारी ने गाजीपुर सिटी-मऊ नई रेलवे लाइन परियोजना के प्रगति की जानकारी ली। वहीं रेलवे प्रशासन की ओर से बताया गया कि गाजीपुर सिटी-रामेश्वरम साप्ताहिक ट्रेन के प्रस्ताव की स्वीकृति को पूर्वोत्तर रेलवे की ओर से रेलवे बोर्ड को भेजा गया है।
उन्होंने गाजीपुर घाट-सादिकपुर, लखीमपुर में एनएच-31 पर स्थित रेलवे क्रॉसिंग, गाजीपुर सिटी-नंदगंज के बीच महाराजगंज, यूसफपुर के पूर्वी छोर, फुल्लनपुर रेलवे क्रॉसिंग पर रेल ओवरब्रिज बनाने की मांग की। आजादी के आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले आठ शहीदों के बलिदान देने वाले यूसफपुर रेलवे स्टेशन को अमृत स्टेशन में शामिल कर विकसित करने तथा यूसफपुर स्टेशन पर कोरोना काल से बंद स्वतंत्रता सेनानी के ठहराव की मांग का प्रस्ताव दिया।
वहीं राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत ने जखनिया रेलवे स्टेशन पर मऊ-आनंद विहार एक्सप्रेस के ठहराव, जखनिया के प्लेटफार्म संख्या दो के पुनर्निर्माण, प्लेटफार्म संख्या एक व दो पर पीपी शेल्टर के प्रावधान करने, जखनिया स्टेशन के रेलवे क्रॉसिंग पर अंडरपास बनाने, स्टेशन रोड को दुरुस्त कराने तथा स्टेशन पर दिव्यांग जन सुविधाओं के विस्तार का सुझाव दिया।