फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   MP explains the benefits of reduced GST rates

Ghazipur News: सांसद ने जीएसटी की घटी दरों के फायदे बताए

Sat, 27 Sep 2025 06:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 27 Sep 2025 06:48 PM IST
सार

कासिमाबाद में भाजपा सांसद नीरज शेखर के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने जीएसटी सुधारों के समर्थन में पैदल मार्च किया। व्यापारियों ने सरकार की इस पहल का स्वागत किया और लाभों की सराहना की।

विज्ञापन
MP explains the benefits of reduced GST rates
कासिमाबाद बाजार में जीएसटी उत्सव को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ पैदल मार्च करते राज्यसभा सांसद नीर

विस्तार

कासिमाबाद। जीएसटी बचत उत्सव के तहत भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा के सांसद नीरज शेखर के नेतृत्व में शुक्रवार को कासिमाबाद बाजार में अभियान के तहत पार्टी के कार्यकर्ता पैदल मार्च करते हुए विभिन्न व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर पहुंचे। इस अवसर पर कारोबारियों से मुलाकात कर जीएसटी की घटी हुई दरों और अन्य सुधारों पर चर्चा कर सरकार की ओर से जनहित में लिए गए निर्णय से अवगत कराया गया। राज्यसभा सांसद ने व्यापारियों को आश्वस्त किया कि केंद्र और प्रदेश सरकारें लगातार उनके हित में काम कर रही हैं। उन्होंने बताया कि सरकार का उद्देश्य कर प्रणाली को आसान बनाना, कारोबारियों को राहत देना और देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करना है। कार्यकर्ताओं ने व्यापारियों को जीएसटी सुधारों से होने वाले लाभों की विस्तृत जानकारी भी दी। कहा कि जीएसटी की दर घटने से उपभोक्ताओं को सीधा लाभ मिलेगा। कार्यक्रम में धर्मेंद्र राय, दीपकलाल, जयप्रकाश राजभर, संतोष कुमार गुप्ता, शुभांशु मिश्रा, प्रफुल्ल सिंह, अनुराग सिंह, राजेश गुप्ता, शिवजी गुप्ता, ओमप्रकाश अकेला, दीनानाथ ठाकुर, सौरभ सिंह सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित थे। व्यापारियों ने भी सरकार की इस पहल का स्वागत किया और उनके प्रयासों की सराहना किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed