फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   MP Afzal Afzal Ansari said, 30 percent salary cut of MPs and suspension of MP fund is undemocratic

सांसद अफजाल अंसारी ने कहा, सांसदों की 30 फीसदी वेतन कटौती और सांसद निधि स्थगित करना अलोकतांत्रिक

Wed, 08 Apr 2020 09:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2020 09:21 PM IST
विज्ञापन
MP Afzal Afzal Ansari said, 30 percent salary cut of MPs and suspension of MP fund is undemocratic
अफजाल अंसारी । सांसद - फोटो : GHAZIPUR
मुहम्मदाबाद। सांसद अफजाल अंसारी ने केंद्र सरकार की ओर से अगले दो वित्तीय वर्ष के सांसद निधि को स्थगित करने और सांसदों के 30 प्रतिशत वेतन कटौती के निर्णय को अलोकतांत्रिक बताया। कहा कि ये फैसला बिना किसी राश मशविरा के लिए गया है। लोकसभा क्षेत्र की छोटी-छोटी समस्याओं के समाधान के लिए सांसद निधि की व्यवस्था की गई है जिसमें सांसद अपने क्षेत्र के अंदर किसी कार्य का प्रस्ताव देता है जिसे जिला प्रशासन कराता है।
विज्ञापन

वर्ष 2019-20 की सांसद निधि का इस आदेश से कोई लेना-देना नहीं है। न ही इस संबंध में कोई विस्तृत दिशा-निर्देश जारी हुआ है। इसलिए पिछले वित्तीय वर्ष में सांसद निधि से कराए जाने वाले कार्यों के प्रस्ताव केंद्र सरकार के इस निर्णय से अप्रभावित रहेंगे। कहा कि इस संबंध में सांसदों से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए विचार लिया जाना चाहिए था। इस विश्वव्यापी महामारी से लड़ने के लिए पूरा देश एकजुट है। सभी इसमें अपने स्तर से योगदान भी कर रहे हैं लेकिन हम लोगों से बिना राय मशविरा किए अलोकतांत्रिक तरीके से यह निर्णय लिया गया है। हम लोगों को भी केंद्र सरकार के इस निर्णय की जानकारी टीवी चैनलों पर केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर को सुनकर हुई। जबकि तीन दिन पहले लोकसभा अध्यक्ष ने सभी सांसदों को एक पत्र और उसके साथ एक प्रोफार्मा लगाकर भेजा था कि सभी लोग संलग्न प्रोफार्मा को भरकर इस महामारी से लड़ने के लिए एक करोड़ की धनराशि दें लेकिन अभी बहुत से सांसद इस प्रोफार्मा को लोड भी नहीं करा पाए कि केंद्र सरकार ने वर्ष 2020-21 एवं 2021-22 की सांसद निधि स्थगित किए जाने का फरमान सुना दिया। उन्होंने कहा कि सांसद निधि की धनराशि स्थगित भी की गई है तो इस धनराशि का उपभोग लोकसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार पर लगाया जाना चाहिए न कि गाजीपुर का पैसा गुजरात में खर्च किया जाए। अगर ऐसा होता है तो यह गाजीपुर की जनता के साथ नाइंसाफी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed