फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Movement to demand respect for farmers

किसानों को सम्मान देने की मांग को लेकर दिया धरना

Sat, 16 May 2020 05:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 16 May 2020 05:54 PM IST
विज्ञापन
Movement to demand respect for farmers
गाजीपुर। अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति के आह्वान पर किसानों को सम्मान देने की मांग को लेकर अखिल भारतीय किसान सभा की जिला कमेटी की ओर से लॉकडाउन की सावधानियों का पालन करते हुए भाकपा कार्यालय पर धरना दिया गया।
विज्ञापन

वक्ताओं ने किसानों को सम्मान देने की चर्चा करते हुए कहा कि बीस लाख करोड़ रुपयों तक की लफ्फाजीपूर्ण घोषणा में उनका जिक्र तक नहीं है। पेट्रोलियम पदार्थों की बढ़ी हुई कीमतों को शीघ्र वापस लेने एवं कृषि कार्यों को मनरेगा से जोड़कर प्रवासी मजदूरों सहित ग्रामीण परिवारों को बिना किसी भेदभाव के कार्य दिया जाए। कहा कि किसान सम्मान निधि की राशि बढ़ाकर 18 हजार रुपये वार्षिक की जाए। धरना में जिलाध्यक्ष जनार्दन राम ने बताया कि किसान आंदोलन के जनक स्वामी सहजानंद सरस्वती का परिनिर्वाण दिवस 26 जून को सरजू पांडेय पार्क में मनाया जाएगा। उसी दिन जिला कमेटी की बैठक भी होगी। धरना में प्रदेश महामंत्री राजेंद्र यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष रामबदन सिंह, उपाध्यक्ष राजदेव यादव, रामकेर यादव, सुरेंद्र राम, अशोक मिश्रा, भूपनारायण, सीताराम, अजय मिश्रा उपस्थित थे। संचालन जिला मीडिया प्रभारी घूरा यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed