{"_id":"65d3bf5fcfd294c98504d767","slug":"mou-worth-rs-344266-crore-issued-in-the-district-ghazipur-news-c-313-1-svns1022-111004-2024-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: जिले में 3442.66 करोड़ का एमओयू जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: जिले में 3442.66 करोड़ का एमओयू जारी
विज्ञापन
गाजीपुर। ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी का आयोजन सोमवार को नगर के बंधवा स्थित एक लॉन में किया गया। मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल ने कहा कि जनपद में अब तक 369 निवेशक 3499.34 करोड़ का निवेश प्रस्ताव इन्वेस्ट यूपी के पोर्टल पर पंजीकृत कराया जा चुका है। इसमें से 322 निवेशकों की ओर से 3442.66 करोड़ का एमओयू जारी किया जा चुका है।
उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से जनपद का ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी का लक्ष्य 1000 करोड़ निर्धारित किया गया था, जिसके सापेक्ष 96 निवेशकों 576.31 करोड़ एवं रोजगार 4044 को ग्राउण्ड ब्रेकिंग सेरेमनी के लिए किया गया है। 96 इकाइयों में 12 इकाइयों के अतिरिक्त शेष सभी इकाइयों में कार्य प्रारंभ हो चुका है।
जनपद में वर्ष 2018 में तीन इकाइयां, वर्ष 2019 में शून्य, 2022 में चार इकाइयां सोमवार तक ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में 96 इकाइयां 576.31 करोड़ से 4044 युवाओं को रोजगार मिलेगा।
विज्ञापन
जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने कहा कि जनपद कृषि और सेना भर्ती के लिए जाना जाता है। उन्होंने कहा कि जो व्यापारी जनपद में उद्योग करने से कतराते थे, आज उद्योग स्थापित कर रहे हैं। मुख्य अतिथि ने उत्पादों के लगाए गए स्टालों का अवलोकन किया। इसके पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य बृजेश कुमार सिंह, जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने भगवान विश्वकर्मा के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया । कार्यक्रम के दौरान मंच पर आसीन मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों का स्वागत किया। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य और दुर्गेश कुमार आदि मौजूद रहे।