फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Mothers and sisters got the right to vote because of Ambedkar: Former MP

आंबेडकर की वजह से माताओं, बहनों को मिला मतदान का अधिकार : पूर्व सांसद

Wed, 23 Apr 2025 12:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Apr 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
Mothers and sisters got the right to vote because of Ambedkar: Former MP
जखनिया। भाजपा की ओर से डॉ. भीमराव आंबेडकर सम्मान विचार गोष्ठी का आयोजन मंगलवार को अलीपुर मदरा स्थित एक शैक्षणिक संस्थान में किया गया। कौशांबी के पूर्व सांसद विनोद सोनकर ने कहा कि अगर डॉ. भीमराव आंबेडकर नहीं रहे होते, तो देश में माताओं, बहनों, बेटियों को वोट देने का भी अधिकार नहीं मिला होता।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बाबा साहब के चिह्नों को मिटाने की बात करने वाले लोग संविधान और आरक्षण की बात करने लगे हैं। बाबा साहेब के जन्म से लेकर शिक्षा, संस्कार परिनिर्वाण से जुड़े स्थानों को सिर्फ भाजपा सरकार ने पंचतीर्थ के रूप में विकसित किया है। भाजपा ने संविधान का संशोधन पार्टी, पद या स्वार्थ के लिए नहीं देश, समाज की समृद्धि के लिए किया है।
विज्ञापन

भाजपा और कांग्रेस के संविधान संशोधन के एक-एक विषय पर चर्चा करते हुए कहा कि संविधान में अब तक हुए सर्वाधिक संशोधन कांग्रेस या उसकी विचारधारा वालों की ओर से पार्टी, पद और स्वयं के हितों के लिए किया गया है। केंद्र सरकार ने अब तक महज आठ संशोधन किए हैं, जिसमें देश की एकता और अखंडता के लिए, जम्मू कश्मीर के लोगों के विकास और उत्थान के लिए धारा 370, माताओं-बहनों के सम्मान के ट्रिपल तलाक पर, सीएए आदि राष्ट्रीय विषयों के लिए किया है। कांग्रेस की ओर से बाबा साहेब का अपमान उनके जीवन में बार-बार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्हें सदन में जाने से रोकने के लिए प्रयास किया गया और आज संविधान की बात करते हैं। कांग्रेस के लोग बाबा साहब को संविधान सभा का सदस्य भी नहीं बनाना चाहते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed