{"_id":"6161de438ebc3e222b44e97f","slug":"mother-s-cheers-continued-throughout-the-day-in-devi-temples-ghazipur-news-vns6163970177","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवी मंदिरों में दिन भर होती रही माता की जय-जयकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवी मंदिरों में दिन भर होती रही माता की जय-जयकार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। शारदीय नवरात्र में शनिवार को देवी के चंद्रघंटा एवं कूष्मांडा के दर्शन-पूजन के लिए देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। सुबह से लेकर देर शाम तक देवी मंदिरों में माता की जय-जयकार होती रही। देवी भक्तों ने मां के दरबार में हाजिरी लगाकर मत्था टेककर उनसे परिवार के लिए मंगल कामना किया। घंट, मंत्रोच्चार शेरावाली के जयकारे से आसपास का वातावरण गुंजायमान रहा।
नवरात्र की शुरुआत से एक तरफ जहां घरों में कलश की स्थापना कर सुबह-शाम भक्तों की ओर से देवी दुर्गा की आराधना की जा रही है, वहीं शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों के देवी मंदिरों में मां के दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। शहर के मिश्रबाजार, नवाब साहब फाटक, नवापुरा, सकलेनाबाद, महुआबाग, फुल्लनपुर, कचहरी, मोहनलाल का पोखरा मार्ग आदि स्थानों पर स्थित दुर्गा मंदिरों में आज भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर माता का दर्शन कर विधि- विधान से पूजन किया। उनके चरणों में शीश नवाकर मन्नत मांगी। इस दौरान मंत्रोच्चार एवं जयकारे से वातावरण भक्तिमय बना रहा। गहमर स्थित मां कामाख्या धाम पर सुबह से ही भक्त पहुंचने लगे थे। भीड़ की वजह से दर्शन के लिए भक्तों की कतार लगी रही। भक्तों ने मां के चरणों में फूल-माला तथा प्रसाद अर्पित कर उनसे परिवार की सुख-शांति के साथ ही समृद्धि की कामना की। मां की आराधना के बाद भक्तों ने बाबा भैरोनाथ का दर्शन-पूजन किया। करीमुद्दीनपुर स्थित कष्टहरणी भवानी मंदिर में भक्त पूजा तथा फूल-माला की दुकानों से खरीदारी करने के बाद मां के दरबार में पहुंचे। उनके चरणों में पुष्प अर्पित कर उनकी आराधना की। मुहम्मदाबाद तहसील परिसर स्थित मनोकामना देवी के दरबार में दर्शन-पूजन के लिए पूरे दिन भक्तों के आने-जाने का क्रम बना रहा। इसके अलावा जमानिया, रेवतीपुर, औड़िहार, मरदह, कासिमाबाद, भांवरकोल, दुबिहा, दुल्लहपुर, बिरनो, जंगीपुर, दिलदारनगर, सेवराई, खानपुर, मौधा, शादियाबाद, बहरियाबाद, जखनिया, करंडा सहित अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित देवी मंदिरों में पूरे दिन मां की आराधना की धूम मची रही।