{"_id":"635ac88a5bd8db30b922b142","slug":"mother-in-law-father-in-law-and-husband-arrested-in-married-woman-s-death-ghazipur-news-vns680874091","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता की मौत में सास, ससुर और पति गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाहिता की मौत में सास, ससुर और पति गिरफ्तार
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद कोतवाली के करमचंदपुर गांव में बृहस्पतिवार को दहेज हत्यारोपी सास, ससुर व पति को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया। करमचंदपुर गांव की विवाहिता नेहा सिंह पत्नी संजय सिंह की बुधवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे के अंदर फंदे लटकता शव मिला था।
चितबड़ागांव थाना के रामपुर चितगांव के निवासी मृतक नेहा सिंह के पिता दयाशंकर सिंह ने मुहम्मदाबाद कोतवाली में पति, सास और ससुर सहित सात लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। इसमें त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस ने घटना के 24 घंटे के अंदर पति संजय सिंह, ससुर उपेंद्र सिंह व सास जावित्री देवी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जबकि अन्य नामजद चार अभियुक्त घर छोड़कर फरार है।
बलिया जनपद के चितबड़ागांव थाना क्षेत्र के रामपुर चीत गांव के दयाशंकर सिंह की पुत्री नेहा सिंह की शादी करमचंदपुर गांव के उपेंद्र सिंह के पुत्र संजय सिंह के साथ बीते वर्ष जुलाई में हुई थी। संजय सिंह की यह दूसरी शादी थी। संजय सिंह की पूर्व पत्नी से तलाक हो चुका था। मंगलवार की रात में परिवार के सभी सदस्य खाना खाकर अपने अपने कमरों में सोने चले गये। पति गांव की चट्टी पर सोने गया हुआ था। सुबह में विवाहिता का शव कमरे में लटकता मिला था।