{"_id":"699a04d3b9e3392dd008a0dd","slug":"mother-and-son-were-beaten-and-injured-by-neighbors-ghazipur-news-c-313-1-svns1007-147629-2026-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: पड़ोसियों ने मां और पुत्र को पीटकर किया घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: पड़ोसियों ने मां और पुत्र को पीटकर किया घायल
विज्ञापन
बिरनो। थाना क्षेत्र के करसाही बद्दीपुर में भूमि विवाद को लेकर पड़ोसियों ने घर में घुसकर मां और छह वर्षीय मासूम को मारपीट कर घायल कर दिया। शनिवार को पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने तीन के खिलाफ प्राथमिकी दर्जकर छानबीन शुरू कर दी। थानाध्यक्ष अजय कुमार यादव ने बताया कि गांव निवासी रागिनी पांडेय पत्नी अरुण कुमार पांडेय ने तहरीर देकर जानकारी दी कि बीते 14 फरवरी की शाम करीब 6.30 बजे पड़ोसी राधिका पांडेय, अमित पांडेय व अर्चना पांडेय घर में घुस गई और गाली देने लगीं।
विरोध करने पर अमित पांडेय ने उनके छह वर्षीय मासूम पुत्र सक्षम पांडेय को मारा पीटा और पीड़िता को भी पीटकर घायल कर दिया।
पीड़िता की सास शीला पांडेय सहित अन्य लोगों के पहुंचने पर धमकी देते हुए भाग गए। थानाध्यक्ष अजय यादव ने बताया कि तीन लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।