{"_id":"6672e8a38536fed05a0dca84","slug":"mother-and-son-death-same-time-last-rites-performed-together-in-ghazipur-2024-06-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मां-बेटे की एक साथ निकली अर्थी: पुत्र की मौत का सदमा न सहन कर सकी मां, शव उठने से पहले तोड़ा दम; पसरा मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां-बेटे की एक साथ निकली अर्थी: पुत्र की मौत का सदमा न सहन कर सकी मां, शव उठने से पहले तोड़ा दम; पसरा मातम
Wed, 19 Jun 2024 07:48 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Wed, 19 Jun 2024 07:48 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। बेटे की अचानक मौत हुई तो मां यह सदमा बर्दाश्त नहीं कर पाई। घटना के 10 मिनट बाद ही उसने भी दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
मां-बेटे की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गाजीपुर जिले के नगसर थाना क्षेत्र नगसर नेवाजू राय गांव में बुधवार को अचानक शरीर में तेज दर्द के साथ घर पर गिरे होमगार्ड की मौत हो गई। पुत्र के शव को देखकर कुछ देर बाद वृद्ध मां ने भी दम तोड़ दिया। मां व पुत्र की मौत की घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। वहीं घरवालों की चीख-पुकार सुनकर ग्रामीणों का दिल भी दहल उठा। परिजनों के रोने- बिलखने से वहां मौजूद हर किसी की आंखें नम हो गईं। मां और बेटे की एक साथ घर से अर्थी निकली तो सभी का कलेजा फटा जा रहा था। दोनों का अंतिम संस्कार एक साथ हुआ।
विज्ञापन
यह है पूरा मामला
नगसर नवाजू राय गांव निवासी होमगार्ड मोहल लाल गुप्ता (45) वर्तमान समय में रेवतीपुर थाने पर तैनात थे। मोहन लाल गुप्ता के पिता लखीचंद गुप्ता ने बताया कि प्रतिदिन की तरह पुत्र थाने पर जाने के लिए कमरे में तैयार हो रहा था। तभी अचानक गिर गया। परिवार के लोग जब- तक उसे अस्पताल ले जाते, उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
बेटे के शव के पास बिलखते हुए मां ने तोड़ा दम
घटना के बाद रोते- बिलखते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
घटना के बाद मोहन लाल की मां सरस्वती देवी (80) भी कमरे में पहुंची और बेटे के शव के पास जाकर बैठकर बिलखने लगीं। 10 मिनट बाद सरस्वती देवी की भी मौत हो गई। मां का छोटे पुत्र मोहन लाल से काफी लगाव था। यही वजह है कि पुत्र के जाने का गम बर्दाश्त नहीं कर पाईं। इधर पति की मौत से पत्नी रोते- रोते बेसुध हो जा रही थी। मृतक तीन भाईयों में सबसे छोटा था। मां- बेटे का एक साथ अंतिम संस्कार किया गया। मुखाग्नि पिता ने दी।