{"_id":"5852cb8f4f1c1b896064aa2d","slug":"morning-sun-relief-evening-tituraya","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुबह धूप से राहत शाम ने ठिठुराया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुबह धूप से राहत शाम ने ठिठुराया
गाजीपुर
Updated Thu, 15 Dec 2016 10:27 PM IST
विज्ञापन
दुबई की इंटरनेशनल फ्लाइट भी रद्द
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
।
पिछले कई दिनों चल रहे शीतलहर और गलन से जिलेवासियों को गुरुवार को उस समय थोड़ी राहत मिली, जब सुबह करीब आठ बजे धूप निकल आई। धूप की गरमी से अचानक अधिकतम पारा 23 डिग्री तथा न्यूनतम 12 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। दिन में धूप निकलने से अपराह्न लगभग चार बजे तक मौसम में कुछ गरमी महसूस की गई। जबकि शाम होते ही तापमान फिर कम हो गया और लोग ठिठुरने लगे।
पिछले पांच दिनों से जनपद कमोबेश शीतलहर की चपेट में था। गुरुवार को सुबह से लेकर शाम तक एक जैसा मौसम बना रहता था। बीच में एक दिन हल्की धूप निकली थी। बर्फीली हवा चलने के कारण अधिकांश लोगों का कहना था कि जनपद के लिए दिसंबर माह में इतनी ठंड सामान्य बात नहीं है। ऐसा मौसम अमूमन जनवरी में होता है। पिछले चार दिनों में सर्दी का यह आलम है कि शाम होते ही लोग घरों का रुख करने पर मजबूर हो जा रहे हैं। बताया जाता है कि पिछले तीन चार दिनों में जिले का औसत तापमान 20 से 12 डिग्री के आसपास रहा। सुबह मौसम का रुख बदल गया था। करीब आठ बजे सूरज की किरणें निकल आईं। इस दौरान कई घंटे तक लोगों ने धूप का आनंद लिया। धूप के समय तापमान 23 डिग्री तक पहुंच गया था। लोगों को इस बात की उम्मीद जगी है कि अगले कई दिनों तक राहत मिलेगी। शाम होते ही पारा फिर से गिर गया। शीतलहर के कारण छोटे बच्चों को सुबह-सुबह स्कूल जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बताया जाता है कि अब तक स्कूल के समयसारिणी में कोई बदलाव नहीं किया गया है। जानकारों ने बताया कि सोमवार को छुट्टी के कारण सरकारी स्कूल बंद थे। मंगलवार को समय में बदलाव की घोषणा हो सकती है। प्रशासन द्वारा अलावा की व्यवस्था भी नहीं की गई है।