फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   More than three hundred applied to cut name from ration card

तीन सौ से अधिक ने राशन कार्ड से नाम काटने को दिया आवेदन

Mon, 02 May 2022 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 May 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
More than three hundred applied to cut name from ration card
जखनिया। जनवरी महीने से सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान पर लोगों को राशन सहित अन्य सामग्री मिल रही हैं। वहीं क्षेत्र के अपात्र लाभार्थियों का सपना राशन कार्ड में आए नए नियम से टूट रहा है। सरकार की ओर से पात्रता और अपात्रता की जांच प्रक्रिया चल रही है। इसमें क्षेत्र के कई लाभार्थी राशन कार्ड से अपना नाम वापस ले रहे हैं।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने 2022 विधानसभा चुनाव में राशन कार्ड धारकों को गेहूं चावल के साथ नमक, तेल और चना देना योजना में जोड़ दिया था। सरकार के ओर से पात्रता और अपात्रता की जांच प्रक्रिया होने से सरकारी सस्ते गल्ले के लाभार्थियों के लिए मुसीबत बन गया है। अधिकांश लोग राशन कार्ड से दूर हो रहे हैं। जखनिया उप जिलाधिकारी अनिरुद्ध प्रताप सिंह ने बताया कि लेखपाल सहित कर्मचारियों से गांवों में सर्वे कराया जा रहा है। अब तक आपूर्ति कार्यालय में तीन सौ से ज्यादा लाभार्थी राशन कार्ड से नाम वापसी का आवेदन किए हुए है। इस संबंध में पूर्ति अधिकारी प्रवीण कुमार गुप्ता ने बताया कि इसमें राशन कार्ड से नाम वापसी में ज्यादातर सरकारी नौकरी करने वाले लोग हैं। अब तक तीन सौ से अधिक लोगों ने नाम काटने और नाम वापसी के लिए आवेदन किया है। साथ ही विभाग के ओर से लोगों को प्रेरित किया जा रहा है जो सरकारी गाईडलाइन के अनुसार मानक विहीन है वह भी आवेदन देकर राशन कार्ड से अपना नाम कटवा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed