फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   More than Rs 65 crore business done in the district on Dhanteras

Ghazipur News: धनतेरस पर जिले में हुआ 65 करोड़ से अधिक का व्यवसाय

Sat, 11 Nov 2023 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 11 Nov 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
More than Rs 65 crore business done in the district on Dhanteras
गाजीपुर। शहर सहित जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में शुक्रवार को धनतेरस पर्व की धूम रही। इस मौके पर घर एवं प्रतिष्ठानों में धनवंतरि का पूजन-अर्चन किया गया। त्योहार पर बर्तन से लेकर सोने-चांदी, वाहन, फर्नीचर की दुकानों पर दिनभर ग्राहकों से भीड़ रही। ग्राहकों ने विभिन्न प्रतिष्ठानों पर जमकर खरीदारी की। धनतेरस पर विभिन्न व्यापारियों की ओर से 65 करोड़ रुपये से अधिक का व्यवसाय किया गया। इनमें करीब 20 करोड़ की बाइक, 30 करोड़ से अधिक के जेवर, 7-8 करोड़ के चार पहिया वाहन और 7-8 करोड़ के इलेक्ट्रानिक्स, फर्नीचर, बर्तन आदि शामिल है।
विज्ञापन

स्टील के साथ ही बिके नान स्टिक बर्तन

गाजीपुर। धनतेरस पर बर्तनों की खरीदारी की धूम रही। शहर सहित जिले भर की बाजारों में देर शाम तक भीड़ बनी रही। इस बार स्टील तथा पीतल के साथ ही नान स्टिक बर्तनों की जबरदस्त मांग बनी रही। बड़े बर्तनों के बजाए छोटे तथा उपयोगी आइटम खूब बिके। वैसे तो महंगाई का असर भी दिखाई पड़ रहा था, फिर भी हर तबके के लोगों ने अपनी हैसियत के मुताबिक कुछ न कुछ अवश्य खरीदारी की। दोपहर बाद बर्तन की दुकानों पर भीड़ बढ़ने लगी थी। स्टील के लोटा, गिलास, कटोरी आदि तो पीतल के भी बर्तनों की मांग रही। बाजार के बदलते ट्रेंड के चलते इस बार नान स्टिक के बर्तनों की भी खूब खरीदारी हुई। इसमें अधिक खाना बनाने के प्रयोग में आने वाली पतीली, कढ़ाही, तवा, तसली आदि की खूब मांग हुई। क्राकरी को भी लोगों ने पसंद किया। बर्तन के बढ़े भाव के चलते कुछ लोगों का बजट भी गड़बड़ रहा।
विज्ञापन

30 करोड़ से अधिक के बिके गहने
गाजीपुर। ग्राहकों की भरमार के चलते धनतेरस पर्व पर सराफा व्यवसायी भी देर शाम तक चहकते रहे। जिले भर में करीब 30 करोड़ के गहनों की खरीदारी की संभावना जताई जा रही है। सोने और चांदी के आभूषण के साथ ही हीरे के आभूषण की भी मांग रही। शुभ दिन होने के कारण शादी विवाह के मद्देनजर भी लोगों ने खूब आर्डर दिए। शहर के मिश्रबाजार, महुआबाग, चीतनाथ, स्टेशन रोड, नखास, गोराबाजार, सकलेनाबाद, बंशीबाजार, रौजा आदि क्षेत्रों में सराफा की दुकानों पर ग्राहकों की अच्छी भीड़ रही। सोने के हल्के सामानों जैसे, कील, नथुनी, झुमका आदि की बिक्री हुई। चांदी के सामानों की भी अच्छी खरीदारी हुई। चांदी के सिक्के, पायल, नोट तथा गणेश-लक्ष्मी की मूर्तियों को भी लोगों ने खूब खरीदा। इस मौके पर शादी-विवाह के आयोजन वाले घर के लोगों ने वधू तथा वर के लिए गहनों के भी आर्डर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियों की हुई खरीदारी

गाजीपुर। दीपावली पर पूजा-पाठ के लिए प्रमुख रूप से माता लक्ष्मी तथा प्रथम पूज्य भगवान गणेश की मूर्तियों की भी खूब खरीदारी हुई। घर, आंगन तथा घर के मंदिर आदि को सजाने के लिए भी तरह-तरह के सामानों की खरीद की गई। शहर के सभी स्थानों पर मिट्टी तथा चीनी मिट्टी के लक्ष्मी गणेश सहित अन्य देवी-देवताओं की मूर्ति एवं पोस्टर की बिक्री के लिए भी दुकानें सजाई गई थीं। इनकी कीमत 25 रुपये से लेकर पांच सौ रुपये तक थी। मिट्टी के दीया, दियरी, दीप आदि की भी दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ बनी रही। इसी प्रकार चीन के झालर, रोलेक्स सहित घरेलू सजावट के भी सामानों की बिक्री का भी जोर बना रहा।

दो हजार से अधिक बिकीं बाइकें
गाजीपुर। धनतेरस पर्व पर दो पहिया तथा चार पहिया वाहनों की भी खूब बिक्री हुई। इस शुभ पर्व के मद्देनजर जिले के हर वाहन प्रतिष्ठानों पर सुबह से शाम तक खरीदारों की भीड़ रही। जिले भर में शुक्रवार को करीब दो हजार बाइक बिकी, जिसमें प्रमुख रूप से हीरो की 1200 बाइक और होंडा की 350 से अधिक बाइकें शामिल थीं। इसी तरह करीब पांच सौ से अधिक आटो, कार, ई-स्कूटर, मोपेड, ई-रिक्शा आदि की बिक्री हुई। शहर के हीरो होंडा, बजाज, टीवीएस, सुजुकी, होंडा आदि के शोरुम पर ग्राहकों ने अपनी पसंद की बाइक खरीदी। कुछ ग्राहकों ने पहले से बुकिंग करा लिया था। इसी प्रकार चार पहिया वाहनों की भी खरीद में तेजी रही। छोटे एवं बड़े वाहनों के तहसील तथा कस्बों में भी मौजूद डीलर तथा एजेंसियों पर ग्राहकों की भीड़ देखी गई। इसके अलावा मोबाइल तथा इलेक्ट्रानिक्स की दुकानों पर भी जबरदस्त खरीददारी का क्रम बना रहा। इस मौके पर कई कंपनियों की ओर से छूट की स्कीम तथा आफर आदि दिया गया था।


फर्नीचर बिक्री की रही धूम

गाजीपुर। धनतेरस पर बर्तन और सोने-चांदी के ही नहीं बल्कि फर्नीचर बाजार में भी बूम दिखाई दी। लकड़ी के फर्नीचरों के साथ ही प्लास्टिक की कुर्सी-मेज, स्टूल, मैट्रेस, कंप्यूटर कुर्सी, कंप्यूटर टेबल की भी खरीदारी लोगों ने की। फर्नीचर की दुकान पर ग्राहकों के लिए आफर भी उपलब्ध थे। कुछ दुकानदारों की तरफ से आकर्षक खरीदारी पर कुर्सी, मेज के साथ स्टूल दिया जा रहा था। विवाह के मद्देनजर कई लोगों ने ब्रांडेड मैट्रेस, पिलो आदि की खरीदारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed