फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   More than half of the people cut the connection in three months

Ghazipur News: तीन महीने में आधे से अधिक लोगों ने कटवा दिया कनेक्शन

Thu, 08 Jun 2023 12:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jun 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
More than half of the people cut the connection in three months
तीन महीने से पानी टंकी का मोटर खराब
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नंदगंज। स्थानीय गांव बरहपुर में जल निगम की पानी टंकी का पिछले तीन महीने से मोटर खराब होने से बाजार सहित क्षेत्र के लोगों के घरों तक पानी नहीं पहुंच पा रही है। इससे परेशान होकर तीन महीने में करीब सात सौ लोगों ने कनेक्शन कटवा लिया है। फिलहाल हैंडपंप के सहारे चल रहे लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बाद भी मोटर को ठीक नहीं कराया जा रहा है। ऐसे में जल निगम की टंकी बेकार साबित हो रही है।
इस जलनिगम पानी टंकी की स्थापना के समय क्षेत्र में एक हजार से अधिक लोगों ने कनेक्शन लिया था। इससे क्षेत्र के नंदगंज बाजार सहित बरहपुर, सौरम, श्रीगंज, घरवा, सिहोरी, रामपुर बंतरा, इशोपुर आदि गांवों में पानी की आपूर्ति की जाती थी। लेकिन विभाग की लापरवाही के कारण क्षेत्र के लोग कनेक्शन कटवा रहे हैं।
विज्ञापन

अब क्षेत्र में जलनिगम के दो से तीन सौ कनेक्शन ही बचे हुए है। लोगों का कहना है कि पहले जल निगम से पानी की आपूर्ति सुबह और शाम दो बार की जाती थी । लेकिन अब एक बार ही आपूर्ति की जाती है। पिछले तीन माह से जल निगम का मोटर खराब पड़ा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायत करने के बाद भी इसे ठीक नहीं कराया जा रहा है। जिससे लोगों को पानी के लिए हैडपंप का सहारा लेना पड़ रहा है। लोगों ने जल निगम के उच्च अधिकारियों से मांग की है कि जल्द से जल्द खराब पड़े मोटर को ठीक कर पानी की आपूर्ति की जाए। जिससे इस गर्मी में लोगों को पानी मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed