फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   More than 30 thousand devotees paid obeisance in the court of Mother Kamakhya.

Ghazipur News: 30 हजार से अधिक भक्तों ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था

Tue, 09 Apr 2024 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Apr 2024 11:42 PM IST
विज्ञापन
More than 30 thousand devotees paid obeisance in the court of Mother Kamakhya.
गाजीपुर। चैत्र नवरात्र की शुरुआत मंगलवार से हो गई। पहले दिन शहर सहित विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित दुर्गा मंदिरों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। मंदिरों में पहुंचे भक्तों ने मां के शैलपुत्री स्वरूप का पूजन-अर्चन कर अपने परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। जगत जननी के जयकारे और शंख-घंट बजने से मंदिरों के आसपास का माहौल पूरी तरह भक्तिमय बना रहा। इस मौके पर अधिकांश लोगों ने व्रत की शुरुआत की। वहीं 30 हजार से अधिक लोगों ने मां कामाख्या मंदिर पहुंचकर दर्शन-पूजन किया।
विज्ञापन

नवरात्र पर अधिकांश घरों में कलश की स्थापना कर नौ दिनों तक पूरे मनोयोग से पूजन-अर्चन का कार्य किया जाता है। इसके क्रम में अधिकांश घरों में कलश स्थापित कर सुबह-शाम मातारानी की आराधना की गई। वहीं देवी मंदिरों में भी दर्शन-पूजन के लिए भक्तों की भीड़ पहुंची थी।
विज्ञापन

शहर के मिश्रबाजार स्थित मंदिर, नवापुरा, गोराबाजार, सकलेनाबाद, अष्टभुजी काॅलोनी, रौजा, नवाबगंज, झंडातर, तुलसी का पुल, कालीधाम सहित अन्य देवी मंदिरों में भोर से ही भक्तों के आने का जो क्रम शुरू हुआ वह देर शाम तक चलता रहा। मंदिरों के आसपास की दुकानों से नारियल, प्रसाद, चुनरी लेकर कतारबद्ध होकर श्रद्धालुओं ने देवी मां को अर्पित कर दर्शन-पूजन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेवराई /गहमर : चैत्र नवरात्र के पहले दिन मां कामख्या धाम पर दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ लगी रही। मां के दरबार में जाकर पूजन-अर्चन कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर के महंत आकाश राज तिवारी ने बताया कि पहले दिन करीब 30 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने मत्था टेकने के साथ माता का दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद लिया। करीमुद्दीनपुर: संवाददाता के अनुसार माता कष्टहरणी भवानी मंदिर पर श्रद्धालुओं की भीड़ माता के दर्शन-पूजन के लिए पहुंची थी।
भांवरकोल: शेरपुर, कुन्डेसर, अवथहीं, रेवसड़ा, मिर्जाबाद, वीरपुर, पलिया, मसोन, फिरोजपुर, भांवरकोल, सोनाड़ी आदि जगहों के देवी मंदिरों पर मां के जयकारे से पूरे क्षेत्र का वातावरण भक्तिमय हो गया था। बहादुरगंज: मां चंडी धाम पर अधिक संख्या में भक्तों ने माथा टेका। वहीं रेवतीपुर स्थित मां भगवती, दिलदारनगर स्थित सायर माता मंदिर, देवकली के चकेरी धाम, सैदपुर स्थित काली माता मंदिर, सादात स्थित मां काली मंदिर, बहरियाबाद स्थित मां टढ़वा भवानी एवं मुहम्मदाबाद तहसील स्थित मनोकामना देवी मंदिर में देवी के पूजन-अर्चन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। भक्तों ने मां के चरणों में शीश नवाकर उनसे मंगल की कामना की।

0000




इनसेट

उत्साहित थे दुकानदार
गाजीपुर। गहमर में मां कामाख्या धाम और करीमुद्दीनपुर स्थित मां कष्टहरणी मंदिर परिसर में दर्जनों की संख्या में प्रसाद एवं फूल-माला की दुकानें सजी थीं। इस पर खरीदारों की भीड़ लगी रही। इसके अलावा चाय-नाश्ते, खिलौने, गुब्बारे सहित अन्य सामानों की दुकानें लगाई गई थी। पूजा सामग्री की दुकानों से शेरावाली की तस्वीर, उनकी फोटो लगी लाकेट अंगूठी सहित अन्य सामानों की खरीदारी की, जिससे दुकानदारों उत्साहित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed