फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   More centers to be built in UP Board 2023 exam

यूपी बोर्ड 2023 की परीक्षा में बनेंगे अधिक केंद्र

Mon, 24 Oct 2022 05:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 24 Oct 2022 05:00 PM IST
विज्ञापन
More centers to be built in UP Board 2023 exam
जिले में 2023 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा के लिए केंद्रों के निर्धारण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिला स्तर पर गठित समिति द्वारा विद्यालयों का भौतिक सत्यापन दीपावली के बाद शुरू कराया जाएगा। पिछले वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष परीक्षार्थियों की संख्या कुछ अधिक होने से परीक्षा केंद्र भी अधिक बनाए जाएंगे। जिला स्तर पर विद्यालयों के सत्यापन के लिए निर्देश जारी किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

इस बार हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा में बैठने के लिए एक लाख 66 हजार 660 छात्रों ने वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन कराया है। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा में बैठने के लिए कुल 85492 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। इसमें बालकों की संख्या 51 हजार 242 है। जबकि बालिकाओं की संख्या 34 हजार 250 है। इसके अलावा इंटरमीडिएट की परीक्षा में बैठने के लिए कुल 81 हजार 168 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। इसमें बालकों की संख्या 48 हजार 438 है। जबकि बालिकाओं की संख्या 32 हजार 730 है। वहीं 2022 की हाई स्कूल और इंटर की परीक्षा में बैठने के लिए कुल एक लाख 47 हजार 920 छात्रों ने आवेदन किया था। उसमें व्यक्तिगत फार्म भरने वाले हाई स्कूल के 186 और इंटर के 2010 छात्र शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed