फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Monkey catching campaign intensified in municipal area

Ghazipur News: नगर पालिका क्षेत्र में बंदरों को पकड़ने का अभियान तेज

Thu, 27 Aug 2026 02:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
Monkey catching campaign intensified in municipal area
जमानिया नगर क्षेत्र में पकड गए बंदर। संवाद
नगर पालिका क्षेत्र में बंदरों के आतंक से निजात दिलाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अब तक 100 से अधिक बंदर पकड़े जा चुके हैं। मथुरा से आई विशेषज्ञ टीम सोमवार से नगर के विभिन्न वार्डों में बंदर पकड़ने में जुटी है। अभियान के तहत प्रशिक्षित टीम विशेष उपकरणों की मदद से बंदरों को सुरक्षित पकड़ रही है। टीम छह बड़ी जालियां और पांच मजबूत पिंजड़े लेकर आई है। बंदरों को आकर्षित करने के लिए चना, मूंगफली और केले आदि का इस्तेमाल किया जा रहा है। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी संतोष कुमार ने बताया कि नगरवासियों को बंदरों की समस्या से राहत दिलाना प्राथमिकता है। मथुरा की टीम को प्रत्येक बंदर पकड़ने के लिए 130 रुपये की दर से भुगतान किया जा रहा है। पकड़े गए बंदरों को पिंजड़ों में सुरक्षित रखने के बाद निर्धारित प्रक्रिया के तहत वन क्षेत्र में छोड़ा जाएगा। नगर पालिका प्रशासन के इस अभियान से नागरिकों और दुकानदारों ने राहत की उम्मीद जताई है। अभियान नगर के अन्य प्रभावित इलाकों में भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed